{"_id":"5ac9c46f4f1c1bed618b6388","slug":"this-women-is-salman-khan-lucky-charm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ शेरा और ब्रेस्लेट ही नहीं इस महिला को भी अपना लकी चार्म मानते हैं सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ शेरा और ब्रेस्लेट ही नहीं इस महिला को भी अपना लकी चार्म मानते हैं सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यह बात सब जानते है कि सलमान खान इस नीले पत्थर वाले ब्रेसलेट को कभी अपने से दूर नहीं करते। वह इसे अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह इसे पहने रखते हैं। वहीं, उनके बॉडीगार्ड शेरा भी हमेशा साए की तरह उनके साथ रहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि वह एक महिला को भी अपना लकी चार्म मानते हैं? उनके जितने भी कानूनी मामले हैं उस पर नजर रखने की जिम्मेदारी इसी खास महिला को सौंपी गई है।
2 of 5
Alvira
सलमान खान की यह लकी चार्म और कोई नहीं बल्कि उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं। मीडिया गलियारे में यह बात आम है कि सलमान खान भले खुद यह नहीं जानते हों कि कानून की किस धारा के तहत उन्हें सजा मिली है, मगर अलवीरा को सब पता है। ऐसा इसलिए क्योंकि काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई के दौरान सलमान की जगह अलवीरा ही कोर्ट जाती थीं। वकीलों से केस डिस्कस करना हो या मीडिया के सामने सलमान का पक्ष रखना हो, अलवीरा ही यह काम करती थीं। वह केस की हर सुनवाई की डीटेल सलमान को बताती थीं।
3 of 5
Alvira Khan
अलवीरा खान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान की तरह ज्यादा सोशल नहीं हैं। वह बॉलीवुड इवेंट्स में भी कम ही स्पॉट की जाती हैं। मगर सलमान खान की 'बींग ह्यूमन फाउंडेशन' से जुड़ी जिम्मेदारियां उनकी बहनें ही संभालती हैं। अलवीरा खान ने सलमान खान की कई फिल्मों-'दबंग', 'टाइगर जिंदा है' का कॉस्ट्यूम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alvira Khan
अलवीरा खान फैशन डिजाइनर एशले रेबेलो के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा में Ahakzai नाम से एक मल्टी-डिजाइनर स्टूडियो भी चलाती हैं। इसके अलावा उन्होंने 'भाईजान' की फिल्म बॉडीगार्ड को को-प्रोड्यूज भी किया है। यही नहीं, अलवीरा खान सलमान खान की आगामी फिल्म भारत की भी सह निर्माता होंगी। अलवीरा खान की शादी बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
Alvira Khan
भले ही सलमान खान को काला हिरण मामले में फिलहाल राहत मिली है, मगर अलवीरा का काम कम नहीं हुआ है। अगले महीने इसी मामले की अगली सुनवाई होगी जिसके लिए सलमान को पेश होना होगा। इसके अलावा हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर को बरी कर दिया। मगर महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कुल मिलाकर आने वाले कई सालों तक सलमान खान कोर्ट के चक्कर लगाते रहेंगे। फैन्स को उम्मीद है कि यह लेडी लक उनके फेवरेट एक्टर को जल्द इन सब पचड़ों से छुटकारा दिला दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।