फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर सिंगर महेंद्र कपूर के नाम पर मुंबई के चौराहे का नाम, बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र ने किया अनावरण

Thu, 25 Apr 2019 07:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 25 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Now Mumbai chauraha named is Mahendra Kapoor Bollywood actor Jitendra inaugurated
Mahendra Kapoor and Jitendra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मुंबई के उपनगरीय इलाके का एक चौराहा अब मशहूर गायक महेंद्र कपूर के नाम से जाना जाएगा। इस चौक के नए नाम का अनावरण मशहूर कलाकार जितेंद्र ने किया। इस मौके पर महेंद्र कपूर के परिवार के अलावा जॉनी लीवर, सुरेश वाडकर और उदित नारायण भी मौजूद रहे। 

Now Mumbai chauraha named is Mahendra Kapoor Bollywood actor Jitendra inaugurated
Jitendra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पद्मश्री महेंद्र कपूर का यह चौक मुंबई की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक सेंट मार्टिन रोड व टर्नर रोड पर स्थित है। अपने देशभक्ति के गानों के लिए मशहूर महेंद्र कपूर के कई गाने भी यहां उपस्थित लोगों ने गाए और उन्हें याद किया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक महेंद्र कपूर का निधन 74 वर्ष की आयु में साल 2008 में हुआ था। 

Now Mumbai chauraha named is Mahendra Kapoor Bollywood actor Jitendra inaugurated
Mahendra Kapoor family members - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस कार्यक्रम में महेंद्र कपूर के परिवार से उनकी पत्नी प्रवीन कपूर, बेटे रोहन कपूर व पोते सिद्धांत कपूर भी नज़र आए। रोहन कपूर अभिनय के अलावा संगीत में भी हाथ आजमा चुके हैं। सिद्धांत कपूर भी अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Mumbai chauraha named is Mahendra Kapoor Bollywood actor Jitendra inaugurated
Mahendra Kapoor family members - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

महेंद्र कपूर के हिट गानों में तेरे प्यार का आसरा चहता हूं, आप आए खयाल ए दिल नशाद आया, चलो एक बार फिर से, नीले गगन के तले, तुम अगर साथ देने का वादा करो, झुके जो तेरे नैना,  मेरे देश की धरती, लाखों है यहां दिलवाले, यारों की तमन्ना है, है प्रीत जहां की रीत सदा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Now Mumbai chauraha named is Mahendra Kapoor Bollywood actor Jitendra inaugurated
Mahendra Kapoor family members and stars - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मशहूर धारावाहिक 'महाभारत' और 'विष्णुपुराण' के लिए भी महेंद्र कपूर ने गीत गाए। मराठी, पंजाबी, भोजपुरी और गुजराती सहित कई भाषाओं में महेंद्र कपूर ने अपने करियर में हजारों गाने रिकॉर्ड किए। अंग्रेजी में गाना रिकॉर्ड करने वाले वह पहले भारतीय गायक भी कहे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed