{"_id":"5cc1b446bdec225ef80189db","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-given-deenanath-mangeshkar-award-to-salman-khan-father-salim-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब हेलेन और मोहन भागवत दिखे एक मंच पर, RSS चीफ से सम्मानित हुए सलमान के पिता सलीम खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हेलेन और मोहन भागवत दिखे एक मंच पर, RSS चीफ से सम्मानित हुए सलमान के पिता सलीम खान
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 25 Apr 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mohan Bhagwat, Salim Khan and Helen
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सलमान खान का पतंग उड़ाना सबको याद है। सबको ये भी याद है कि हर ईद की तरह इस ईद पर भी सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होने जा रही है। इन यादों में एक याद और जुड़ी है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हाथों उनके पिता सलीम खान के सम्मानित होने की।
2 of 5
Deenanath Mangeshkar Award
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ये सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित किया गया मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की याद में। हर साल उनकी याद में संगीत, नाटक, कला और सामाजिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया जाता है।
इस साल भी इस अवॉर्ड से कई जाने माने दिग्गजों को सम्मानित किया गया। सुपर स्टार सलमान खान के पिता और जाने माने लेखक सलीम खान को दीनानाथ मंगेशकर लाइफटाइम अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं हेलेन को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर 'इंदु सरकार' नाम की फिल्म बनाने वाले मधुर भंडारकर को भी इस समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सम्मानित किया। इस दौरान मधुर ने भागवत के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Deenanath Mangeshkar Award
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की तरफ से आयोजित होने वाले ये पुरस्कार मशहूर गायिका लता मंगेशकर के पिता की याद में हर साल दिए जाते हैं। संगीत, नाटक व अन्य क्षेत्रों के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों का काफी सम्मान रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।