फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नालगोंडा' में ही 4 साल पहले नंदमूरी के बेटे ने तोड़ा था दम, पिता-पुत्र की मौत में कई चीजें हैं समान

Wed, 29 Aug 2018 07:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
NTR son Nandamuri Harikrishna unknown facts
नंदमुरी हरिकृष्णा
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साले और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे नंदामूरी हरिकृष्णा का सड़क हादसे में निधन हो गया है। नंदमूरी हरिकृष्णा विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जा रहे थे। उनकी कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी पलट गई। आइए बताते हैं पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे नंदमूरी हरिकृष्णा के बारे में कुछ अनकहीं बातें।
NTR son Nandamuri Harikrishna unknown facts
नंदमुरी
नंदमूरी हरिकृष्णा का जन्म 2 सितंबर 1956 को आंध्रप्रदेश के निम्माकुरु में हुआ था। उन्होंने 60 के दशक में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था। नंदमुरी के पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) थे। हरिकृष्णा तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और तेदेपा अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के रिश्तेदार थे।
NTR son Nandamuri Harikrishna unknown facts
नंदमूरी की दो शादियां हुईं। हरिकृष्ण की दो पत्नियां लक्ष्मी और शालिनी हैं। उनके दो बेटे जूनियर एनटीआर और कल्याण राम और एक बेटी सुहासिनी है। उनके सबसे बड़े बेटे जानकी राम की भी 2014 में इसी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से परिवार के लिए नालगोंडा मनहूस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
NTR son Nandamuri Harikrishna unknown facts
jr ntr

2009 के जनरल इलेक्शन में तेलुगुदेशम पार्टी के कैम्पेन के बाद हैदराबाद लौट रहे नंदामूरी हरिकृष्णा के बेटे जूनियर एनटीआर की कार का भी नलगोंडा के सूर्यापेट में एक्सीडेंट हुआ था। हालांकि बाद में कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के बाद वो ठीक हो पाए थे।

विज्ञापन
NTR son Nandamuri Harikrishna unknown facts
ntr
1996 में एनटीआर के निधन के बाद नंदामूरी हरिकृष्णा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए हिंदुपुर से चुनाव लड़ा। यह उनके पिता का निर्वाचन क्षेत्र था। इसके बाद, हरिकृष्णा ने नायडू के मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री के रूप में काम किया। हरिकृष्णा को 'तेल्ला पेल्लमा, तातम्मा काला, राम रहीम, दामा वीरा शुरा कर्णा, श्री रामुल्या और 'सीतारामा राजु जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed