देश के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जनहित में जारी' के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है। हंसी मजाक और सामाजिक संदेश से भरपूर यह फिल्म 15 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकेगी। फिल्म मनोकामना त्रिपाठी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नुसरत भरुचा ने निभाया है। नुसरत फिल्म में सेल्स गर्ल बनी हैं, जो निरोध बेचने का काम करती हैं।
Janhit Mein Jaari: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार नुसरत, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'जनहित में जारी' को जय बसंतू सिंह ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने लिखा हैं। फिल्म में विजय राज, अनुद सिंह ढाका, टीनू आनंद, परितोष त्रिपाठी ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म मध्य प्रदेश में एक लोकल कॉन्डम निर्माता के लिए काम करने वाली सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव मनोकामना त्रिपाठी पर आधारित है। फिल्म को ह्यूमर के साथ इमोशनल टच भी दिया गया है। फिल्म का दुखद मोड़ फिल्म की नायिका को जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित करता है। क्या वह अपने परिवार को जो रूढ़िवादी विचारधाराओं में डूबा हुआ है, को अपने साथ खड़ा पाएगी या वह अकेले ही सबका सामना करेगी? यही सवाल फिल्म का एक अहम हिस्सा है।
7.7 की IMDB रेटिंग के साथ, 'जनहित में जारी' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे रिव्यूज मिले हैं, साथ ही फिल्म जनता के साथ तालमेल बिठाने में भी कामयाब रही है। ऐसे में दमदार परफॉर्मेंस, सामाजिक मुद्दे को हल्के फुल्के अंदाज में उजागर करने के साथ यह फिल्म लोगों को एजुकेट भी करती है और हंसाती भी है। अब, जी5 पर अपने वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, यह फिल्म 190 से ज्यादा देशों के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा, 'जनहित में जारी एक बड़े विचार वाली और ह्यूमर से भरपूर एक अहम संदेश देती फिल्म है। राज शांडिल्य की कहानी और संवादों का एक संयोजन जो जय बसंतु सिंह के निर्देशन के साथ हंसी से भरा है। इस फिल्म के लिए हमें आलोचकों और दर्शकों का समान रूप से अपार प्यार मिला है। इतनी अहम भूमिका निभाकर नुसरत भरुचा ने अपने प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से सभी को प्रभावित किया है। एक टीम के रूप में हमें 'जनहित में जारी' पर बहुत गर्व है और दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया उसके लिए हम आभारी हैं। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सुनाना था और दुनिया भर के घरों तक पहुंचना था। इसके लिए जी5 जैसे मंच से बेहतर क्या हो सकता है जो इस तरह के एक अहम मुद्दे को हर कोने कोने तक पुहंचाएगा।'
निर्माता राज शांडिल्य ने कहा, 'एक फिल्म निर्माता और स्टोरीटेलर के रूप में मेरा मकसद अपने दर्शकों को एक सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानी देना है जो दिलचस्प हो और जिसमें ह्यूमर भी हो। नुसरत भरुचा अभिनीत 'जनहित में जारी' एक सामाजिक मुद्दे के बारे में एक ऐसी कहानी है, जिसमें कुछ जरूरी स्थितियों पर फोकस किया गया है, जिनके बारे में हम सभी को व्यक्तिगत रूप से सोचने की आवश्यकता है। मैंने इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करने के लिए बिल्कुल भी संघर्ष नहीं किया क्योंकि मुझे पता है कि नुसरत कितनी प्रतिभाशाली और रचनाशील हैं। जब उनके काम की बात आती है और हमारे पिछले प्रोजेक्ट में उनके प्रदर्शन के बाद मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकता था जो उस रोल के लिए बेस्ट हो। दर्शकों की प्रतिक्रिया और प्यार वास्तव में जबरदस्त है। मैं हमेशा नए प्रोजेक्ट्स और कहानियों के साथ अपने दर्शकों को उत्साहित करने और उनका मनोरंजन करना सुनिश्चित करूंगा।'