फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Batra: कियारा के लिए आसां नहीं था डिंपल चीमा बनना, इस चीज से बेहद इम्प्रेस थीं कैप्टन विक्रम की प्रेमिका

Thu, 07 Jul 2022 01:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Jul 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Vikram Batra Death Anniversary biopic Shershaah Kiara advani first met Dimple Cheema for the shooting of sidharth malhotra film
फिल्म शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया

कारगिल युद्ध में पाकिस्तान भारत के 'शेरशाह' के नाम से ही कांप जाता था। शेरशाह यानी कैप्टन विक्रम बत्रा, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। आज ही के दिन 7 जुलाई 1999 को कैप्टन विक्रम बत्रा ने वीरगति प्राप्त की थी। आज सेना के इस जाबांज शेरशाह की 23वीं पुण्यतिथि है। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन को हम सबने फिल्म 'शेरशाह' में काफी करीब से देखा है। 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में देश के लिए विक्रम बत्रा का बलिदान और उनकी मोेहब्बत डिंपल चीमा के बारे में काफी खूबसूरती से बताया गया है, जिसे देखने के बाद आज भी हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'विक्रम बत्रा' की भूमिका में नजर आए और छा गए। दूसरी तरफ कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका निभाई।



इस फिल्म को देखने के बाद हर किसी के मन में डिंपल चीमा के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानने की इच्छा थी। तो आज हम आपको डिंपल चीमा और कियारा आडवाणी की उस मुलाकात के बारे में बता रहे हैं, जो फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हुई थी।

Vikram Batra Death Anniversary biopic Shershaah Kiara advani first met Dimple Cheema for the shooting of sidharth malhotra film
विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात को नहीं झुठलाया जा सकता है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने डिंपल चीमा के किरदार को बखूबी निभाया था। उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया था। साथ ही, उनकी और सिद्धार्थ की खूबसूरत केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो गए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि डिंपल चीमा के किरदार को पर्दे पर उतारने से पहले कियारा आडवाणी ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात में अभिनेत्री ने उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश की थी, ताकि वह फिल्म में डिंपल चीमा के किरदार के साथ न्याय कर सकें।  

Vikram Batra Death Anniversary biopic Shershaah Kiara advani first met Dimple Cheema for the shooting of sidharth malhotra film
फिल्म शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी और डिंपल चीमा की मुलाकात काफी खास थी। जब कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म का प्रमोशन करने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं, तब अभिनेत्री ने उनकी और डिंपल चीमा की मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का खुलासा किया था। शो में अभिनेत्री ने बताया था कि मैं शूटिंग से पहले डिंपल से मिली थी। उस वक्त ऐसा बिल्कुल नहीं था कि मैं सिर्फ ये जानना चाहती थी कि वह बातचीत कैसे करती हैं और उनका व्यवहार कैसा है। मैं उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहती थी और उनकी भावनाओं को समझना चाहती थी, क्योंकि हम एक नागरिक के रूप में सैनिकों के बारे में पढ़ते हुए सोचते हैं कि उनके परिवार किस दौर से गुजर रहे होंगे। उनकी यात्रा एक अलग तरह की ताकत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Batra Death Anniversary biopic Shershaah Kiara advani first met Dimple Cheema for the shooting of sidharth malhotra film
फिल्म शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म रिलीज होने के बाद भी कियारा आडवाणी ने डिंपल चीमा से बात की थी और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक और इंटरव्यू में किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के बाद उन्होंने डिंपल चीमा से बात की थी। कियारा ने फिल्म आने के बाद विक्रम बत्रा की प्रेमिका को मैसेज किया था, जिसके बाद ही उन्हें पता चला था कि डिंपल चीमा को फिल्म में सबसे अच्छी चीज इसके गाने लगे हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि मैंने फिल्म के बाद उन्हें मैसेज किया। वह फिल्म के गानों से बेहद इम्प्रेस हैं। फिल्म के गानों ने उन्हें गहराई से छुआ है। इस फिल्म को देखने के बाद वह काफी भावुक हो गई हैं। ऐसे में मैं उनकी निजता का सम्मान करती हूं।

विज्ञापन
Vikram Batra Death Anniversary biopic Shershaah Kiara advani first met Dimple Cheema for the shooting of sidharth malhotra film
कारगिल शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा, सिद्धार्थ मल्होत्रा

कौन थे कैप्टन विक्रम बत्रा
कैप्टर विक्रम बत्रा 'शेरशाह' के नाम से मशहूर थे और उन्होंने ही कारगिल युद्ध में अपने सैनिकों के साथ प्वाइंट 4875 चोटी पर तिरंगा फहराया था। इस मिशन को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी और इसी वजह से अब प्वाइंट 4875 चोटी 'बत्रा टॉप' के नाम से जानी जाती है। इस बलिदान के लिए विक्रम बत्रा को 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किया गया था। दावा किया जाता है कि करगिल वॉर के बाद विक्रम बत्रा अपनी प्रेमिका डिंपल चीमा से शादी करने वाले थे, लेकिन वह इस जंग में शहीद हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed