‘सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी परफेक्ट फिगर और बोल्ड तस्वीरों के साथ ही अभिनेत्री फिल्मों के चलते भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री का नया गाना 'बरेली के बाजार' में रिलीज किया गया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
Bareilly Ke Bazaar: नुसरत भरूचा का गाना 'बरेली के बाजार' हुआ रिलीज, हॉट डांस मूव्स करती नजर आईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बरेली के बाजार' गाना तो आज भी लोगों की जुबान पर रहता है, लेकिन आपको बता दें कि यह हालिया रिलीज गाना एक्ट्रेस साधना का गाना नहीं बल्कि नुसरत भरूचा का है। इस गाने को आज ही लॉन्च किया गया है। यह गाना फिल्म 'छत्रपति' का है, जिसमें नुसरत भरूचा के साथ श्रीनिवास बेलमकोंडा भी नजर आ रहे हैं। गाने ने रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर आग लगा दी है।
गौरतलब है कि यह गाना इस फिल्म का एक आइटम नंबर सॉन्ग है, जिसमें नुसरत बेलमकोंडा के साथ काफी आकर्षक अवतार में नजर आ रही हैं। 'बरेली के बाजार' में दोनों के बीच की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री और डांस मूव्स भी कमाल के हैं। इस गाने को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने किया है। गाने के बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने तैयार किया है।
Control: अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म के टाइटल से विक्रमादित्य मोटवानी ने उठाया पर्दा, शूटिंग पूरी
इस गाने को लेकर तनिष्क बागची ने कहा, 'ये गाना बहुत ही एनर्जेटिक और कुल मिलाकर एक मजेदार डांस ट्रैक है। सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने अपने गायन के साथ नुसरत के खूबसूरत अवतार और श्रीनिवास बेलमकोंडा के स्वैग में चार चांद लगा दिया है।’ वहीं, दूसरी तरफ गाने को लेकर सिंगर सुनिधि चौहान ने कहा, ‘हमने एक ऐसा फ्लेवर और वाइब लाने की कोशिश की जो जनता को पसंद आएगा और इसे सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’
Jr NTR Pushpa 2 : 'पुष्पा 2' में कैमियो रोल में नजर आएंगे Jr NTR? वायरल तस्वीरें देख फैंस ने लगाए कयास
गाने को लेकर नकाश अजीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सुनिधि चौहान के साथ गाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को अपनी आवाज देना बहुत शानदार अनुभव रहा।' आपको बता दें कि यह गाना नुसरत के फैंस को तो काफी पसंद आ ही रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि साउथ अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की 'छत्रपति' का टीजर 30 मार्च को रिलीज किया गया था।