फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता से नाम जुड़ने के बाद नुसरत जहां की शादी में दरार की खबरें, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 09 Jan 2021 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 Jan 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
Nusrat jahan marriage in trouble rumors actress told reality
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : instagram/nusratchirps

अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें हैं कि नुसरत की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभिनेत्री ने करीब डेढ़ साल पहले बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। अब इन तमाम खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने जवाब दिया है।

Nusrat jahan marriage in trouble rumors actress told reality
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : instagram/nusratchirps

सोशल मीडिया से लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नुसरत की शादी में परेशानियां चल रही हैं। उनका नाम बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ जुड़ा जो उनके को-स्टार रह चुके हैं। ऐसी खबरें आईं कि नुसरत और यश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। जिससे उनकी शादी में दिक्कतें आनीं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि नुसरत और यश हाल ही में राजस्थान में एक ट्रिप पर साथ थे। उन्होंने ना केवल सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं बल्कि एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी किया।

Nusrat jahan marriage in trouble rumors actress told reality
नुसरत जहां - फोटो : instagram/nusratchirps

ऐसी खबरों पर नुसरत जहां ने कहा कि ‘मेरा निजी जीवन हमेशा पब्लिक के लिए नहीं है। लोगों ने हमेशा मुझे ट्रायल पर रखा लेकिन इस बार मैं कोई कमेंट करने नहीं जा रही। लोग केवल मुझे मेरे काम से जज करें किसी और बात से नहीं। अच्छा हो, बुरा हो या भद्दा हो, यह मेरी निजी जिंदगी है और इसके बारे में मैं कुछ भी किसी दूसरे से साझा करने नहीं जा रही।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat jahan marriage in trouble rumors actress told reality
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : instagram/nusratchirps

वहीं यश दासगुप्ता ने कहा कि ‘मैं हर साल रोड ट्रिप पर जाता हूं और इस बार मैं राजस्थान गया था। कोई भी एक ट्रिप पर जा सकता है, है ना? जहां तक बात नुसरत की शादी की है तो उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है।‘

विज्ञापन
Nusrat jahan marriage in trouble rumors actress told reality
नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed