फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल चुनाव से पहले नुसरत जहां के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर वायरल, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा

Mon, 01 Mar 2021 12:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Mar 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
s Nusrat Jahan really corona positive? Know the truth
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भारत समेत कई देशों में कोरोना का खतरा अब भी बरकरार है। देशभर में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच बंगाल चुनाव से पहले मशहूर अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के कोविड 19 से संक्रमित होने की खबर वायरल हो रही है। ये तक कहा जा रहा था कि नुसरत के सभी मीटिंग्स और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

s Nusrat Jahan really corona positive? Know the truth
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस को भी नुसरत की चिंता सताने लगी। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच नुसरत जहां ने भी इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में नुसरत जहां ने कहा, 'मुझे बुखार था, जिसके लिए डॉक्टर ने मुझे वायरल फीवर के लिए दवाई भी दी थी लेकिन, डॉक्टर ने अभी तक मुझे कोरोना वायरस का टेस्ट कराने के लिए नहीं कहा। जब मैंने टेस्ट कराया ही नहीं तो मैं पॉजिटिव कैसे हो सकती हूं। मैं जल्द ही टेस्ट कराऊंगी और रिपोर्ट आने पर इसके बारे में बताऊंगी भी।'

s Nusrat Jahan really corona positive? Know the truth
nusrat jahan - फोटो : instagram

बता दें, 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नुसरत टीएमसी में शामिल हुईं और जीत भी दर्ज की। इन दिनों तृणमूल सांसद नुसरत जहां उनके पति निखिल जैन द्वारा तलाक का नोटिस भेजे जाने को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद नुसरत जहां ने नोटिस को लेकर बयान भी दिया। नुसरत ने कहा कि अभी तक मेरे पास तलाक की कोई नोटिस नहीं आया है। बता दें कि निखिल और नुसरत की शादी साल 2019 में हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
s Nusrat Jahan really corona positive? Know the truth
Yash Dasgupta, Nusrat Jahan - फोटो : Twitter-@nusratchirps

जहां एक तरफ नुसरत जहां की शादीशुदा जिंदगी में खटपट की खबरें आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर यश दासगुप्ता के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। नुसरत जहां ने अपने रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान सफाई भी दे दी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरे निजी जीवन के मामले सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए नहीं हैं। लोग हमेशा मेरा ट्रायल करते रहे हैं, लेकिन मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लोग मेरे काम के लिए मुझे जज कर सकते हैं। ये अच्छा हो या खराब। ये मेरी निजी जिंदगी है और मैं इसे किसी के साथ साझा नहीं करूंगी।'

विज्ञापन
s Nusrat Jahan really corona positive? Know the truth
nusrat jahan - फोटो : instagram

गौरतलब है कि नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ साल 2019 में शादी की थी। टर्की में हुई इस शादी का रिसेप्शन कोलकाता में दिया गया था। निखिल और नुसरत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती थीं। हालांकि पिछले कुछ समय से नुसरत और निखिल की शादी के टूटने की खबर सामने आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed