अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी नुसरत जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं तो कभी नुसरत के बयान सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर नुसरत चर्चा में हैं और इस बार वजह है पबजी (PUBG) को लेकर उनका ट्वीट।
PUBG के बैन होने पर नुसरत जहां ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल, TIK TOK को लेकर भी दिया था बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में पबजी (PUBG) समेत 118 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऐसे में नुसरत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी बाबू GDP बेक़ाबू ! अब ना पबजी में रीवाईवल होगा ना ईकोनॉमी में। अब हम क्या करें?' अपने इस ट्वीट में नुसरत ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था। नुसरत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ab na PUBG mein revival hoga na economy mein.
Shri @narendramodi ji ab hum kya karein?#ModiBabuGDPBekabu
मोदी बाबू GDP बेक़ाबू !
अब ना पब्ज़ी में रीवाईवल होगा ना ईकोनोमी में।
श्री @narendramodi जी अब हम क्या करें?
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब नुसरत ने किसी मुद्दे पर अपनी बात रखी हो। नुसरत अक्सर अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। इससे पहले नुसरत ने टिक टॉक के बैन होने पर अपनी राय रखी थी। नुसरत ने टिक टॉक बैन के फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी और इसकी तुलना नोटबंदी से कर दी थी। उस वक्त भी नुसरत का बयान चर्चा में आ गया था।
नुसरत ने कहा था कि इस एप को बैन करना जल्दबाजी में लिया गया फैसला था। नुसरत ने कहा था, 'टिक टॉक एक मनोरंजन एप है। यह आवेग में लिया गया फैसला है। रणनीतिक योजना क्या है? उन लोगों का क्या जो बेरोजगार होंगे? मुझे बैन से कोई दिक्कत नहीं क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है लेकिन इन सवालों का जवाब कौन देगा?'
आपको बता दें नुसरत जहां बंगाली सिनेमा की मशहूर और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह साल 2019 में उस समय एक दम से चर्चा में आ गईं जब उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से सांसद हैं। इस सीट पर उन्होंने भारी मतों के साथ जीत हासिल की थी।

कमेंट
कमेंट X