फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: दिशा सालियान से जुड़े बंटी सजदेह से सीबीआई की पूछताछ, जानिए कौन है ये शख्स

Thu, 03 Sep 2020 05:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 03 Sep 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI questions Cornerstone Bunty Sajdeh in context to Shruti Modi and Disha Salian
सुशांत सिंह राजपूत और बंटी सजदेह - फोटो : Instagram: @buntysajdeh @sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। भाई भतीजावाद से शुरू हुआ ये मामला अब ड्रग्स तक पहुंच गया है। सुशांत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती हैं। लेकिन अब इस केस में रिया के साथ ही साथ कई और नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं सीबीआई इस केस को अब दिशा सालियान की आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। इस बीच बंटी सजदेह का नाम भी सामने आ रहा है, इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं बंटी सजदेह।

Sushant Singh Rajput Case CBI questions Cornerstone Bunty Sajdeh in context to Shruti Modi and Disha Salian
बंटी सजदेह - फोटो : Instagram: @buntysajdeh

याद दिला दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून को एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। 8 जून को ही रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर गई थीं। वहीं इसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। जिसके बाद से ही सुशांत और दिशा सालियान के बीच कनेक्शन की बात कही जा रही है। ऐसे में अब बंटी सजदेह का नाम भी सामने आ रहा है, जिससे सीबीआई ने गुरुवार को पूछताछ की।





 

Sushant Singh Rajput Case CBI questions Cornerstone Bunty Sajdeh in context to Shruti Modi and Disha Salian
बंटी सजदेह, सोहेल खान सहित अन्य - फोटो : Instagram: @buntysajdeh

दरअसल बंटी सजदेह, कार्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट कंपनी के सीईओ हैं। ये वही कंपनी है जिसके लिए दिशा सालियान काम करती थीं। वहीं  श्रुति मोदी भी इस कंपनी में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही बंटी का खान परिवार से भी कनेक्शन है। बता दें कि बंटी सजदेह भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और अभिनेता सोहेल खान के ब्रदर इन लॉ  हैं। वहीं बंटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी आप स्पोर्ट्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के साथ उनकी तस्वीरें आप देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI questions Cornerstone Bunty Sajdeh in context to Shruti Modi and Disha Salian
सितारों के साथ बंटी सजदेह - फोटो : Instagram: @buntysajdeh

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ऋतिका सजदेह से शादी की है। बंटी और ऋतिका चचेरे भाई- बहन हैं। वहीं उनकी दूसरी बहन सीमा की शादी अभिनेता और निर्देशक सोहेल खान से हुई है, जो  सलमान खान के सबसे छोटे भाई हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने बंटी से श्रुति और दिशा के बारे में सवाल किए। इसके साथ ही ये भी जानने की कोशिश की कि उनके रिश्ते कैसे थे और दोनों ने कब से कब तक सुशांत के लिए काम किया।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI questions Cornerstone Bunty Sajdeh in context to Shruti Modi and Disha Salian
सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @ItsSSR @Rhea_Chakraborty @DishaSalian

गौरतलब है कि सुशांत की मौत (14 जून) के ठीक पांच दिन पहले 8 जून को सालियन की मौत हुई थी। बता दें कि आज लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई द्वारा रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ हो रही है। सीबीआई के अलावा आज ईडी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से पूछताछ करेगी। वहीं रिया के साथ चैट में नाम आने से घिरे बिलियर्ड्स खिलाड़ी ऋषभ ठक्कर से भी पूछताछ हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed