फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत हीरोइनों के बेमेल पति, ये रही बॉलीवुड की ऑड जोड़ियां

Fri, 28 Oct 2016 07:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 07:44 AM IST
विज्ञापन
odd couples of bollywood
बेमेल जोड़ियां
बॉलीवुड में बहुत सी अजीब बातें होती हैं, कभी दो घोर दुश्मन दोस्त बन जाते हैं तो कभी दो दोस्त दुश्मन। ऐसे ही यहां जोड़ियां भी अजीबो-गरीब बनती हैं। बॉलीवुड की इन खूबसूरत हसीनाओं के जोड़ीदार देख आप खुद इस बात का अंदाजा लगा पाएंगे। इन हसीनाओं ने ऐसे लोगों से शादी की जिसकी कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। 


आगे की स्लाइड्स में देखें इनकी बेमेल जोड़ी। 

 
odd couples of bollywood
भूमिका चावला, भरत ठाकुर
भूमिका चावला-भरत ठाकुर
भूमिका चावला को फिल्म 'तेरे नाम' से पहचान मिली थी। इन्होंने साल  2007 में अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से शादी कर ली। भूमिका चावला को फिल्म 'तेरे नाम' से पहचान मिली थी। इन्होंने साल  2007 में अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से शादी कर ली। भरत ठाकुर एक योगा टीचर हैं। दोनों का एक बेटा भी है।
odd couples of bollywood
जूही चावला, जय मेहता
जूही चावला-जय मेहता
जूही चावला ने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जय मेहता से शादी की है। जय मेहता एक इंडियन बिजनेसमैन हैं और जूही से 7 साल बड़े हैं। जूही और जय के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
odd couples of bollywood
किम शर्मा, अली पुंजानी
किम शर्मा-अनिल पुंजानी
'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू करने वाली किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की है। अली केन्या के बिजनेस मैन हैं। खास बात ये है कि किम अली की दूसरी पत्नी है। अली की पहले शादी हो चुकी है और उन्हें पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। 
अली से शादी से पहले किम शर्मा का क्रिकेटर युवराज सिंह से अफेयर काफी चर्चाओं में रहा। 
विज्ञापन
odd couples of bollywood
पूजा भट्ट, मनीष मखीजा
पूजा भट्ट-मनीष मखीजा
पूजा भट्ट फिल्मकार महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। वह पिता की तरह बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैंं। फ़िल्म 'पाप' की शूटिंग के दौरान पूजा की मुलाक़ात मनीष से हुई और साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 2011 में दोनों अलग हो गए। मनीष माखीजा वीजे रह चुके हैं और एम टीवी पर उधम सिंह नाम के एक हास्य किरदार के तौर पर उनका शो भी आता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed