फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adieu Godard: अंतरराष्ट्रीर स्तर पर उड़िया फिल्म का कमाल, कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई 'अड्यू गोडार्ड'

Fri, 28 Oct 2022 07:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Odia movie Adieu Godard selected as one of 5 finalists in Cardiff Film Festival 2022
अड्यू गोडार्ड - फोटो : social media

इन दिनों सिनेमा की दुनिया बॉलीवुड या हॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रह गई है। अभिनय की इस रंगीन दुनिया में धीरे-धीरे अब रीजन सिनेमा भी ऊबर कर आ रहा है। पहले जहां हर अवॉर्ड शो में बॉलीवुड फिल्मों का राज रहता था, वहां अब छोटे-छोटे बजट में बनी रीजन फिल्में भी खूब धूम मचा देती हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण ऑस्कर के लिए चुनी गई गुजराती फिल्म 'छेलो शो' है। 'छेलो शो' ने ऑस्कर में जगह बनाकर सभी को चौंका दिया था, वहीं अब एक और क्षेत्रिय फिल्म अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भारत का मान बढ़ाने जा रही है। दरअसल, उड़िया फिल्म 'अड्यू गोडार्ड' कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई है। 

Odia movie Adieu Godard selected as one of 5 finalists in Cardiff Film Festival 2022
अड्यू गोडार्ड - फोटो : social media

उड़िया फिल्म 'अड्यू गोडार्ड' को कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फीचर फिल्म श्रेणी में फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है। इस फिल्म ने पहले भी कई पुरस्कार जीते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पोर्नोग्राफी के आदी आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीन ल्यूक गोडार्ड का फैन बन जाता है। जीन ल्यूक गोडार्ड को साल 1960 के दशक में फ्रेंच न्यू वेव फिल्म आंदोलन का हेड माना जाता है। यह ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल 28 से 30 अक्टूबर तक वेल्स की राजधानी में आयोजित किया जा रहा है।
Anoushka Shankar: दो साल बाद भारत का दौरा करेंगी पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का, यह होगा खास 

Odia movie Adieu Godard selected as one of 5 finalists in Cardiff Film Festival 2022
अड्यू गोडार्ड - फोटो : social media

फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इसका एलान किया है। निर्माताओं ने कहा, 'अमर्त्य भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ कॉम्पीटिशन कर रही है और इसका परिणाम इस सप्ताह के अंत में आने वाले हैं।' 2 सितंबर को रिलीज हुई अमर्त्य की फिल्म का नाम बताता है कि यह महान फ्रांसीसी-स्विस फिल्म निर्माता जीन-ल्यूक गोडार्ड को श्रद्धांजलि है। पूरी तरह से ओडिशा में फिल्माई गई, 'अड्यू गोडार्ड' आनंद नाम के एक बूढ़े व्यक्ति की कहानी है, जो पोर्नोग्राफी का आदी है और शाम को अन्य पुरुषों के साथ गुप्त रूप से इस तरह की फिल्में देखता है।
विजय-रश्मिका की लव स्टोरी में हुई सौतन की एंट्री! अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस के लिए खुल्लम खुल्ला जताया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
Odia movie Adieu Godard selected as one of 5 finalists in Cardiff Film Festival 2022
अड्यू गोडार्डअड्यू गोडार्ड - फोटो : social media

इस फिल्म ने साल 2022 की शुरुआत में आयोजित कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म' भी जीता था। इस फिल्म को 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाले बार्सिलोना के 10वें एशियाई फिल्म महोत्सव के लिए भी चुना गया है। फिल्म को मिल रहे इतने एक्सपोजर के लिए भट्टाचार्य ने कहा, 'यह गर्व का क्षण है क्योंकि हम इस फिल्म को दुनिया के विभिन्न कोनों में ले जाने में सफल रहे। यह हमारे और क्षेत्रीय सिनेमा के लिए भी गर्व का क्षण है।'
Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे बिग बॉस फेम जेसन शाह! निभाएंगे अहम किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed