फिल्मों के प्रमोशन्स के लिए सितारे क्या क्या नहीं करते इस सब बातों से हम और आप सभी वाकिफ हैं। इन दिनों इन्हीं प्रमोशन्स के लिए हिन्दी सिनेमा जगत में भी एक नया ट्रेंड चला है। यह नया ट्रेंड खास तौर पर फिल्म वॉर के लिए चला है। फिल्म वॉर यशराज के प्रेजेंट प्रोजेक्ट्स में सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। फिल्म साहो के बाद सभी दर्शकों को इस फिल्म से खूब आस हैं।
'वॉर' का प्रमोशन करते-करते ऋतिक और टाइगर के बीच छिड़ी कुछ ऐसी जंग, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिन्दी के साथ साथ तमिल और तेलुगू में भी, 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन रिलीज़ होगी। रिलीज़ डेट के नज़ीक आ जाने से फिल्म के प्रमोशन्स भी शुरू हो चुके हैं। प्रमोशन्स के शुरू होते ही फिल्म के लीड कलाकारों की कुछ तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लीड कलाकार यानी इस सदी के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज़ माने जाने वाले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ।
इस तस्वीर में ऋतिक सफेद टी शर्ट पहने खड़े हैं, और इसी टी शर्ट पर एक खास मेसेज वाली तस्वीर भी छपी है। यह तस्वीर है टाइगर श्रॉफ की, जिसमें वह अपने फ्लाइंग जट वाले किरदार में नज़र आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर दिए मेसेज में लिखा है " क्या अभी से इस युद्ध से डरकर भाग रहे हो ? "।
देखा जाए तो ऋतिक की यह शर्ट टाइगर श्रॉप पर व्यंग कस रही है। पिछले दिन इसी तरह की तस्वीर टाइगर श्रॉफ की भी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में टाइगर ने काली शर्ट पहने थी, जिसपर ऋतिक की कृष वाली तस्वीर छपी थी। तस्वीर के ऊपर मेसेज में लिखा था " अपने डर को इसी नकाब के पीछे छुपा रखा है ? "। बता दें कि ऐसा दोनों कलाकारों ने सिर्फ और सिर्फ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए किया है। दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई बैर नहीं है।
बात की जाए इस नए ट्रेंड की, तो भारत में इस तरह के प्रमोशन पहली बार हुए हैं। लेकिन हॉलीवुड में ऐसा प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पहले कर चुके हैं। इसी साल की शुरुआत में निक जोनस और जॉन स्टैमोस एक-दूसरे की तस्वीरों वाले कपड़े पहने नजर आए थे।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने Selfie को दिया नया नाम, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट