फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oh My Ghost: सनी लियोनी की साउथ डेब्यू फिल्म ‘ओह माय घोस्ट’ का टीजर जारी, जबरदस्त लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

Sat, 10 Sep 2022 10:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 10 Sep 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Oh My Ghost Sunny Leone South debut film Teaser out, actress looks fearless and bold as a queen
ओह माय घोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अक्सर ही अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अब सनी जल्द ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सनी की फिल्म 'ओह माय घोस्ट' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को निर्देशन साउथ डायरेक्टर युवान ने किया है। टीजर में सनी लियोनी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

Oh My Ghost Sunny Leone South debut film Teaser out, actress looks fearless and bold as a queen
ओह माय घोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी 'ओह माय घोस्ट' में मायासेना नाम की रानी का किरदार निभा रही हैं और उन्हें हॉट भूत के किरदार में भी देखा जा सकता है। टीजर में उन्हें एक महल में बेखौफ और टशन के साथ राजगद्दी पर बैठे देखा जा सकता है। भूत बनकर अपनी खूबसूरत अदाओं को देखने के बाद ही वह खौफनाक रूप ले लेती हैं। सनी को इस लुक में देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Oh My Ghost Sunny Leone South debut film Teaser out, actress looks fearless and bold as a queen
ओह माय घोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में सनी पूछती हैं तुमने मुझे गाते और नाचते हुए देखा होगा। क्या तुमने मुझे एक्शन करते हुए देखा है? इसके बाद ही एक एक्शन अवतार में आ जाती है। टीजर में सनी बोल्ड और बेखौफ नजर आ रही हैं। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आप सब सबसे हॉट घोस्ट के वश में होने के लिए तैयार हैं?'

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

विज्ञापन
विज्ञापन
Oh My Ghost Sunny Leone South debut film Teaser out, actress looks fearless and bold as a queen
ओह माय घोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि युवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्टर योगी बाबू, मोत्तई राजेंद्रन, रमेश थिलक, सतीश, धरशा गुप्ता, अर्जुनन और थंगा दुरई दिखाई देंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक आउट होने के दौरान निर्देशक ने जानकारी दी थी कि ़ सनी लियोनी फिल्म में हीरो भी हैं और विलेन भी। ऐसे में फिल्म में एक्ट्रेस के दो रूप देखने को मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed