फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में भगवान शिव के किरदार से पॉपुलर हुआ था ये हीरो, अब चलाता है एक्टिंग इंस्टीट्यूट

Mon, 31 Jul 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Mon, 31 Jul 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
'Om Namah Shivay' actor Samar Jai Singh running acting institute Kreating Charakters in Mumbai
समर जय सिंह
90 का दशक टीवी के लिए एक सुनहरा दौर रहा। ये वो दौर था जिसमें छोटे परदे पर धार्मिक शोज का बोलबाला था। उसी दौर में एक बड़ा ही लोकप्रिय शो हुआ 'ओम नम: शिवाय'


धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े की पसंद था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस शो में भगवान शिव का लीड किरदार किसने निभाया था ?
'Om Namah Shivay' actor Samar Jai Singh running acting institute Kreating Charakters in Mumbai
समर जय सिंह
ये किरदार निभाया था एक्टर समर जय सिंह ने। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे। हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक',  'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा और आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।
'Om Namah Shivay' actor Samar Jai Singh running acting institute Kreating Charakters in Mumbai
समर जय सिंह - फोटो : Cinespot
टीवी के अलावा समर जय सिंह ने फिल्मों में भी काम किया। 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' और 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में वो नजर आए।

क्या आप जानते हैं कि आजकल समर जय सिंह क्या काम कर रहे हैं ?
विज्ञापन
विज्ञापन
'Om Namah Shivay' actor Samar Jai Singh running acting institute Kreating Charakters in Mumbai
समर जय सिंह
समर जय सिंह एक्टिंग कोच हैं और मुंबई में Kreating Charakters के नाम से एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट के जरिए वो उन युवाओं को एक्टिंग में ट्रेनिंग दे रहे हैं जो फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आते हैं।
विज्ञापन
'Om Namah Shivay' actor Samar Jai Singh running acting institute Kreating Charakters in Mumbai
समर जय सिंह
समर जय सिंह ने इस एक्टिंग इंस्टीट्यूट की नींव 2005 में रखी और तभी से वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसके चक्कर में समर ने खुद एक्टिंग को अलविदा कह दिया हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed