दिवंगत अभिनेता ओम पुरी आज हमारे बीच होते तो अपना 72वां जन्मदिन मना रहे होते। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई पटियाला से की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओम पुरी काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में वह एक चाय की दुकान पर काम किया करते थे। बाद में वह एनएसडी से जुड़े और फिर अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने 'आक्रोश', 'अर्द्धसत्य' और 'आरोहण' जैसी फिल्मों में अभिनय से अपनी पहचान बनाई। उनके किरदार आज भी दर्शकों के बीज खूब पसंद किए जाते हैं। अभिनय के अलावा ओम पुरी तमाम मुद्दों पर भी अपनी राय देते थे। कई बार उन्होंने विवादित बयान भी दिए, जिन पर खूब हंगामा बरपा था। आइए जानते हैं...
Om Puri: कभी चाय की दुकान पर काम करते थे ओम पुरी, संघर्ष के बाद पाया था खास मुकाम, इन बयानों से रहे चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिकों पर बयान देकर मांगी थी माफी
दिवंगत अभिनेता ओम पुरी ने एक बार एक टीवी बहस के दौरान भारतीय जवानों को लेकर विवादित बयान दिया था। ओम पुरी ने सरहद पर भारतीय जवानों के मारे जाने पर कहा था, 'उन्हें आर्मी में भर्ती होने के लिए किसने कहा था? उन्हें किसने कहा था कि हथियार उठाओ?' इस बयान के बाद ओम पुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था, 'मैंने जो कहा उसके लिए काफी शर्मिंदा हूं। मैं इसके लिए सजा का भागीदार हूं। मुझे माफ नहीं किया जाना चाहिए। मैं उड़ी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों से माफी मांगता हूं।'
Taapsee Pannu: पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं तापसी से बोले पैपराजी- आज मत चिल्लाना, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
आमिर खान के बयान पर जताई थी आपत्ति
आमिर खान ने कथित रूप से भारत में बढ़ती असहिष्णुता पर कहा था कि उनकी पत्नी ने एक दिन देश छोड़ने का जिक्र किया था। इस पर ओम पुरी ने कहा था, 'वह हैरान हैं कि आमिर खान और उनकी पत्नी इस तरह से सोचते हैं। असहिष्णुता पर आमिर खान का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। आमिर ने बिल्कुल गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। आप अपने समुदाय के लोगों को उकसा रहे हैं कि भैया, या तो तैयार हो जाओ, लड़ो या मुल्क छोड़कर जाओ।'
Tabu: तब्बू ने 'दृश्यम 2' में अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- अब तक का सबसे मुश्किल रोल
गोहत्या पर कही थी यह बात
अभिनेता ओम पुरी एक बार गोहत्या पर बयान देकर भी काफी चर्चा में रहे थे। भारत में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच ओम पुरी ने कहा था, ''जिस देश में बीफ का निर्यात कर डॉलर कमाया जा रहा है वहां गोहत्या प्रतिबंधित करने की बात एक पाखंडपूर्ण है।'
Spy Thrillers: जासूस बन सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार हैं ये सुपरस्टार्स, तेजतर्रार एक्शन से जीतेंगे दिल
पीएम पर की थी टिप्पणी
अभिनेता ओम पुरी एक बार पीएम नरेंद्र मोदी पर बयान देकर भी खूब चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था, 'अभी देखिए हमारे पास कोई च्वाइस नहीं है, सिवाय मोदी जी की गोदी में बैठने के बाकी गोदियां हमने देख ली हैं।' इसके अलावा उन्होंने नक्सलियों पर भी टिप्पणी की थी। ओम पुरी ने कहा था, 'नक्सली फाइटर हैं न कि आतंकवादी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, 'ये आतंकवादी नहीं हैं, क्योंकि ये गैरजिम्मेदाराना काम नहीं करते हैं। नक्सली अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं। ये आम आदमी को परेशान नहीं करते हैं।'
PS1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आया पीएस-1 का तूफान, ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकली फिल्म, कमाए इतने करोड़