{"_id":"58737a954f1c1b5e2aba8aee","slug":"om-puri-said-that-nandita-and-her-book-change-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नंदिता की किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नंदिता की किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद
Mon, 09 Jan 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Jan 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2009 में बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने उन पर एक आत्मकथा लिखी थी जिसके बाद से उनकी निजी जिंदगी ही बदल गई। नंदिता ने उनकी एक बॉयोग्राफी लिखी जिसका नाम 'अनलाइकली हीरो : ओम पुरी' था। इस किताब के लॉन्च होने के बाद से ही दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया था और जिसका अंत काफी दर्दनाक रहा।
नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद
2 of 7
इस किताब के जरिए जर्नलिस्ट पत्नी नंदिता ने ओम पुरी की जिंदगी के कई रहस्य उजागर किए थे। किताब के अनुसार ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में अपने घर की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। सिर्फ इतना ही नहीं ओम पुरी का एक और महिला के साथ नाजायज संबंध था। इस किताब के आने के बाद ओम पुरी ने कई इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि उनकी पत्नी ने सब लोगों के सामने उन्हें एक गिरे हुए इंसान के रूप में पेश किया है। इसके बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद
3 of 7
हालात और बिगड़ गए जब नंदिता के साथ मनमुटाव के चलते ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर उनकी जिंदगी में दोबारा आ गईं। इसके बाद नंदिता ने साल 2013 में ओम पुरी पर घरेलु हिंसा के आरोप भी लगाए थे जिसके बाद दोनों अलग हो गए। नंदिता ओम पुरी की दूसरी पत्नी थी। दोनों ने 1993 में शादी की थी। आपको बता दें कि एक्टर अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर ओम पुरी की पहली पत्नी थी। दोनों ने 11 साल तक प्यार किया और फिर 1990 में शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 8 महीने तक ही चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद
4 of 7
क्या आपको पता है कि ओम पुरी और अन्नु कपूर ने साथ में कई फिल्में की हैं लेकिन फिर भी दोनों अभिनेताओं में आपस में कभी नहीं बनी। इसकी वजह थी ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर जो अन्नु कपूर की बहन थीं। सूत्रों के मुताबिक ओम पुरी की आत्मकथा में सीमा कपूर को जिस तरह पेश किया गया उससे अन्नु कपूर काफी नाराज थे और उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कबूल कर ली थी कि वो और ओम पुरी कभी भी दोस्त नहीं रहे।
विज्ञापन
नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद
5 of 7
वहीं ओम पुरी ने एक इंटरव्यू में अपनी दूसरी पत्नी नंदिता पर आरोप लगाया था कि किताब को प्रकाशित करने से पहले उसकी कॉपी उन्हें नहीं दिखाई गई थी। ओम पुरी ने बताया था कि किताब के बारे में पूछने पर नंदिता हमेशा उसे टाल जाती थी और कहती थी सब सही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।