{"_id":"5d80dd368ebc3e016025f3d7","slug":"omar-lulu-apologises-to-mukesh-khanna-sorry-shaktimaan-for-use-this-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नकली शक्तिमान' देख भड़के मुकेश खन्ना, बोले- मेरे पास कॉपी राइट, कानूनी कार्रवाई करूंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नकली शक्तिमान' देख भड़के मुकेश खन्ना, बोले- मेरे पास कॉपी राइट, कानूनी कार्रवाई करूंगा
Tue, 17 Sep 2019 06:57 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
शक्तिमान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनके बचपन का जुड़ाव 90 के दशक से हो, वे शक्तिमान को अब भी नहीं भूले होंगे। शक्तिमान पहला ऐसा सुपर हीरो था जो दुश्मनों का नाश करने के साथ-साथ बच्चों को रोज एक नई सीख देता था। बच्चे सारा काम भूलकर शक्तिमान देखने बैठ जाते थे। शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना को इस सीरियल ने स्टार बना दिया।
शक्तिमान
- फोटो : social media
शक्तिमान एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इसके पीछे की वजह मुकेश खन्ना नहीं बल्कि कोई और है। दरअसल एक मलयाली निर्देशक ने शक्तिमान के लुक और कॉस्ट्यूम का इस्तेमाल अपनी फिल्म में किया। ये बात मुकेश खन्ना को नागबार गुजरी। मुकेश खन्ना इससे नाराज हुए जिसके बाद निर्देशक ने माफी मांगी है।
View this post on Instagram
A post shared by OMAR LULU (@omar_lulu_) on
Shaktimaan
मलयाली निर्देशक ओमार लुलु ने अपनी फिल्म धमाका के सेट से एक कलाकार की फोटो शेयर की थी जिसे शक्तिमान का कॉस्ट्यूम पहने हुए दिखाया गया था। इस तस्वीर के आने के बाद सोशल मीडिया पर पहले और अब को लेकर बहस छिड़ गई। जब मुकेश खन्ना को इसकी खबर लगी तो उन्होंने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (FEFKA) में इसकी शिकायत करते हुए लीगल एक्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan
TOI से बातचीत में मुकेश ने कहा कि उन्हें शक्तिमान का इस तरह इस्तेमाल आपत्तिजनक लगा। मुकेश खन्ना ने बताया- मेरे पास किरदार, कॉस्ट्यूम, थीम म्यूजिक और बाकी चीजों का कॉपीराइट है। मेरी अनुमति के बिना कोई फिल्म में या सीरियल में इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता।
विज्ञापन
shaktimaan
- फोटो : social media
बता दें शक्तिमान 90 के दौर का ऐसा शो था जिसने खासकर बच्चों को दीवाना बनाया। अभिनेता मुकेश खन्ना के जीवंत अभिनय ने इस किरदार को अमर कर दिया। सीरियल ने 400 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे किए और टीवी की दुनिया में छा गया। शो के खत्म होने के बाद छोटी छोटी मगर मोटी बातें खूब पसंद किया जाता था।