फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG2: गोविंद नामदेव ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास, आदिपुरुष के जरिए निशाना साध कहा- उस जैसी बेहूदा...

Thu, 17 Aug 2023 05:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 17 Aug 2023 05:30 PM IST
सार

'ओएमजी 2' के एक्टर गोविंद नामदेव ने सेंसर बोर्ड पर जमकर भड़ास निकाली है। साथ ही 'आदिपुरुष' का उदाहरण देते हुए बोर्ड के फैसले पर आपत्ति जताते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
OMG 2 actor Govind Namdev slams CBFC for clearing progressive film with A certificate said jo dimag Adipurush
ओएमजी 2-गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' यानी 'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, एक्टर का भगवान शिव के रूप में चित्रण और फिल्म की थीम, यौन शिक्षा पर सेंसर बोर्ड की आपत्ति के कारण इसे भारी झटका लगा। फिल्म की रिलीज से पहले इस पर 24 कट लगाए गए, साथ ही इसे वयस्क प्रमाणपत्र मिला। टीम ने लड़ाई लड़ी लेकिन सेंसर बोर्ड की मांगों के आगे उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा। 

OMG 2 actor Govind Namdev slams CBFC for clearing progressive film with A certificate said jo dimag Adipurush
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, इस मूवी को सिर्फ वयस्क ही देख सकते हैं। इसी को लेकर 'ओह माय गॉड 2' के एक्टर गोविंद नामदेव का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। पोस्ट में वयस्क शिक्षा पर आधारित आवश्यक फिल्म के साथ अनुचित व्यवहार के लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना की गई है। गोविंद ने इस दौरान 'आदिपुरुष' पर भी तंज कसा और इसे बेकार बताया।

OMG 2 actor Govind Namdev slams CBFC for clearing progressive film with A certificate said jo dimag Adipurush
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे फेसबुक पोस्ट में 'ओएमजी 2' के एक्टर गोविंद नामदेव ने लिखा है, 'ओएमजी 2, ओह माय गॉड 2 आखिरकार 24 सेंसर कट्स और सेंसलेस ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हो गई है ताकि किशोरों को यह फिल्म न देखनी पड़े जिनके लिए फिल्म बनाई गई है, और सेंसर ने इसे पास कर दिया है।' हालांकि, एक्टर ने 'आदिपुरुष' जैसी फिल्म को रिलीज होने देने में विडंबना की ओर इशारा किया और 'ओएमजी 2' जैसी फिल्म में इतने सारे कट पर आपत्ति जताई। 

Ghoomer: ‘घूमर’ से पर्दे पर डेब्यू करेगा यह दिग्गज फिरकी बॉलर, बाप बेटे की दूसरी जोड़ी के खुलासे से सब हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG 2 actor Govind Namdev slams CBFC for clearing progressive film with A certificate said jo dimag Adipurush
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंद नामदेव ने पोस्ट में जोड़ा, 'जो दिमाग सेंसर बोर्ड को आदिपुरुष जैसी बेहूदा फिल्म में लगाना चाहिए था, उसे उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' जैसी विचारशील और प्रगतिशील फिल्म को काटने कूटने में खर्च कर दिया। वाह।' उन्होंने सेंसर बोर्ड को यह सोचने का सुझाव भी दिया कि उन्होंने क्या किया है और लिखा, 'यह एक बुद्धिमानी भरा कदम होगा यदि सेंसर अपनी गलती सुधार ले और कम से कम यूए प्रमाण पत्र दे ताकि हमारे समाज में किशोरों के पालन-पोषण की बेहतरी के लिए एक सकारात्मक क्रांति आ सके।'

Britney Spears: चार महीने में तीसरी बार टूटी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी, असगरी पति ने दी तलाक की अर्जी

विज्ञापन
OMG 2 actor Govind Namdev slams CBFC for clearing progressive film with A certificate said jo dimag Adipurush
गोविंद नामदेव - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंद नामदेव, जिन्होंने रिलीज के दिन ही विचार साझा किए थे, इस बात से खुश थे कि दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और कहा, 'आज सिनेमाघरों में दर्शकों की तालियां फिल्म के बारे में बहुत कुछ कहती हैं।' बता दें, 'ओएमजी 2' को तब झटका लगा जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलावों की मांग की। वहीं दूसरी ओर हाल ही में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' को लचर डायलॉग्स के साथ पास कर दिया गया, जिसे लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed