फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 21 Aug 2023 02:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Aug 2023 02:04 PM IST
सार

    

विज्ञापन
Omg 2 Actor Pankaj Tripathi Father Passes Away At The Age Of 98 In Village Know details
पंकज त्रिपाठी अपने पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के सिर से पिता का साया हट गया है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक एक्टर के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 99 साल के थे और उन्होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। पिता के निधन की खबर पाकर एक्टर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

Omg 2 Actor Pankaj Tripathi Father Passes Away At The Age Of 98 In Village Know details
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंडित बनारस तिवारी का निधन किसी बीमारी की वजह से हुआ है या उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बहुत करीब थे। एक्टर का परिवार शोक में है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज से आते हैं। अभिनय करियर के कारण वह मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे।

Omg 2 Actor Pankaj Tripathi Father Passes Away At The Age Of 98 In Village Know details
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media

बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार आज गांव में ही किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी अपने कई इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र कर चुके हैं। बचपन में गांव में उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर वह कई बार भावुक भी हो चुके हैं। 
KKK 13: रोहित शेट्टी के स्टंट शो से हुई इस हसीना की छुट्टी, एलिमिनेशन टास्क की वजह से हुआ पत्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Omg 2 Actor Pankaj Tripathi Father Passes Away At The Age Of 98 In Village Know details
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया था कि उनके पिता को उनकी उपलब्धियों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि बेटा पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं।
Prakash Raj: 'आपकी यह हालत देखकर दुख हुआ...', चंद्रयान 3 का मजाक उड़ाने पर ट्रोल्स ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
Omg 2 Actor Pankaj Tripathi Father Passes Away At The Age Of 98 In Village Know details
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक बार पंकज त्रिपाठी ने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'ओएमजी 2' में नजर आ रहे हैं।
Sunny Deol: सनी देओल का कर्ज चुकाने में अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद? जानें क्या है पीछे की सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed