फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के प्यार में पड़े थे ओमपुरी

Tue, 18 Oct 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
ompuri birthday special story

सिने जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले ओम पुरी का आज जन्मदिन है। ओम आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म 'भवनी भवई', 'स्पर्श', 'मंडी', 'आक्रोश' और 'शोध' जैसी फिल्मों में ओमपुरी का सधा हुआ अभिनय दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। 18 अक्टूबर 1950 में जन्मे ओमपुरी का बचपन बड़े कष्टों के साथ बीता। आज हम ओम पुरी के बारे में कुछ ऐसे राज खोलेंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। 

B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध

ompuri birthday special story

ओम पुरी के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वो कोयला बीनकर अपना पेट भरते थे। इतना ही नहीं परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने सात साल की उम्र में एक ढाबे पर भी काम किया। यहां वो बर्तन धोने का काम करते थे। कुछ दिनों बाद ही मालिक ने उन पर चोरी का इल्जाम लगाया और नौकरी से निकाल दिया। 

B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध

ompuri birthday special story

ओम पुरी जिस घर में रहते थे उसके पीछे एक रेलवे यार्ड था। रात के समय ओमपुरी घर से भागकर ट्रेन में सोने चले जाते थे। उन्हें ट्रेन से बड़ा लगाव था। इसीलिए वो बड़े होकर ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते थे। कुछ समय बाद ओमपुरी पंजाब के पटियाला में अपनी नानी के घर पर चले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध

ompuri birthday special story

ओमपुरी का जीवन विवादों से घिरा रहा है। ओम की पत्नी ने उन पर एक किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि ओमपुरी ने 14 साल की उम्र में घर की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। पत्नी नंदिता ने किताब में खुलासा किया कि मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था। नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी। एक दिन घर की लाइट गुल हो गई।

विज्ञापन

B'Day Spcl: ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ बनाए थे संबंध

ompuri birthday special story

नौकरानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वो नौकरानी ओमपुरी का पहला प्यार थी। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रूझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed