{"_id":"58bbd9eb4f1c1ba517e7e45f","slug":"one-film-wonder-actress-mayuri-kango-where-is-she-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हिट फिल्म के बाद गायब हो गई ये हीरोइन, अब है इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हिट फिल्म के बाद गायब हो गई ये हीरोइन, अब है इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हीरोइन को देख आपको वो गाना याद आ गया होगा 'घर से निकलते ही'...ये गाना फिल्म 'पापा कहते हैं' का है जो 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ और फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। मयूरी इस फिल्म की लीड हीरोइन थीं और इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है, जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
- फोटो : Reuters
उन दिनों महेश भट्ट 'पापा कहते हैं' नाम से फिल्म बना रहे थे और हीरोइन की तलाश में थे। उन्हें एक नए और मासूम से दिखने वाले चेहरे की तलाश थी और उनकी ये तलाश पूरी हुई मयूरी कांगो के रूप में।
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।'
मयूरी को महेश भट्ट ने उनकी पहली फिल्म में देखा जो फ्लॉप रही, लेकिन इस फिल्म में महेश भट्ट को मयूरी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि कह उठे, 'बस, ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी अगली फिल्म की लीड हीरोइन होगी।'
फिल्म आई और आते ही सुपरहिट हो गई...मयूरी कांगो को भी इस फिल्म नें टॉप की हीरोइनों में लाकर खड़ा कर दिया। ये डेब्यू इतना सुपरहिट रहा कि लोगों को लगा इंडस्ट्री की बाकी हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने वाला मिल गया है।
लेकिन मयूरी जल्द ही गुमनामी की तरफ बढ़ने लगीं।
लेकिन मयूरी जल्द ही गुमनामी की तरफ बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार तो बना दिया लेकिन उन्हें वैसे रोल नहीं मिले जैसे वो चाहतीं थीं। और फिर फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करके वो अपना गुजारा करने लगीं।
विज्ञापन
- फोटो : Mayuri Kango/Facebook
मयूरी को लगा देर-सबेर अच्छे रोल और अच्छी फिल्में जरूर मिलेंगी, लेकिन ये इंतजार लंबा होता चला गया..इतना लंबा कि मयूरी को फिल्में छोड़नीं पड़ीं। मयूरी की किस्मत इतनी खराब रही कि उनकी आधी फिल्में तो रिलीज ही नहीं हुईं। इसी से हताश होकर उन्होंने फिल्में छोड़ एक एनआरआई से शादी कर ली और न्यूयॉर्क चली गईं।
न्यूयॉर्क से उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया और अब वो गुड़गांव की एक कंपनी में मैनेजर हैं।
न्यूयॉर्क से उन्होंने मार्केटिंग में एमबीए किया और अब वो गुड़गांव की एक कंपनी में मैनेजर हैं।