फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं ये भारतीय फिल्में, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

Sat, 22 Jan 2022 10:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Oscar 2022 suriya film jai bhim and mohanlal marakkar arabikadalinte simham officially enter oscars 2022 race
Oscar award 2018

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर) की तरफ से हर साल की तरह इस साल के ऑस्कर अवार्ड्स की पात्र 276 फिल्मों की सूची जारी कर दी है। ऑस्कर की तरफ से गुरुवार रात को अलग-अलग कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों के नाम जारी किए गए थे। इसमें भारत को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में फिल्मों में खुशखबरी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार के ऑस्कर की रेस में दो भारतीय फिल्में भी शामिल हो गई हैं।

Oscar 2022 suriya film jai bhim and mohanlal marakkar arabikadalinte simham officially enter oscars 2022 race
मरक्कर, जय भीम - फोटो : insta/jaibhimmovie-marakkar_arabikadalinde_simham
इन दो भारतीय फिल्मों को किया गया ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट-

इस बार के ऑस्कर में भारतीय फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में भी साउथ सिनेमा ने बाजी मारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की ओर से दी गई फिल्मों में से बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी लिस्ट में फिल्मों दो भारतीय फिल्मों को शामिल किया गया है। अकादमी पुरस्कार के लिए पात्र 276 फिल्मों की लिस्ट में मोहन लाल स्टारर एक्शन-एडवेंचर फिल्म मरक्कर और सूर्या स्टारर तमिल फिल्म जयभीम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन दोनों फिल्मों को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। जहां मरक्कार की कहानी नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कार के जीवन पर आधारित है। तो वहीं एक्टर सूर्या की फिल्म जयभीम में आदिवासी लोगों के हक की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित थी।

Oscar 2022 suriya film jai bhim and mohanlal marakkar arabikadalinte simham officially enter oscars 2022 race
Oscar
8 फरवरी को की जाएगी नामांकन की घोषणा-
रिपोर्टों के अनुसार, 94 वें अकादमी पुरस्कार के लिए पात्र सभी फिल्मों के लिए मतदान 27 जनवरी से शुरू होगा। इसके बाद सभी श्रेणियों में अंतिम नामांकन की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी ऑस्कर लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 94 वें अकादमी पुरस्कार सामारोह 27 मार्च को आयोजित होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2022 suriya film jai bhim and mohanlal marakkar arabikadalinte simham officially enter oscars 2022 race
Oscar award 2018
इस बार कम रही फिल्मों की संख्या-

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार ऑस्कर के लिए पात्र फिल्मों की लिस्ट में पिछले साल के मुकाबले कम फिल्मों को शामिल किया गया है, इससे पहले ऑस्कर पुरस्कार की में 366 फिल्मों ने कट बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed