अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का बॉलीवुड में एक छोटा लेकिन प्यारा दौर था। सलमान खान की 'जब प्यार किससे होता है', अनिल कपूर की 'पुकार' और संजय दत्त की 'वास्तव' में अभिनय करने वाली नम्रता शिरोडकर लोगों का दिल चुराने में कामयाब रहीं। उन्होंने न केवल अपनी सुंदरता से लोगों को आकर्षित किया, बल्कि अपने अभिनय कला के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई। हालांकि अभिनय करियर शुरू करने के छह साल बाद ही अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
Birthday: 'वास्तव' की एक्ट्रेस आपको याद है? साउथ सुपरस्टार से शादी कर छोड़ दी इंडस्ट्री, करोड़ों की हैं मालकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम्रता शिरोडकर का जन्म आज ही के दिन सन 1972 में मुंबई के एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद नम्रता ने मॉडलिंग में अपना बनाने के लिए संघर्ष किया और साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का टाइटल जीता। जल्द ही उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है (1998)' से डेब्यू किया। सलमान खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर यह फिल्म तो फ्लॉप रही, लेकिन इसके बाद नम्रता को कई ऑफर आने लगे। पहली फिल्म के बाद नम्रता ने तेलुगू फिल्म 'वामसी' साइन की और उनकी मुलाकात महेश बाबू से हुई।
नम्रता और महेश बाबू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। 4 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन शादी से पहले महेश बाबू ने नम्रता के सामने एक शर्त रखी।
महेश बाबू ने नम्रता से कहा कि वह हमेशा से ही एक हाउसवाइफ चाहते हैं। और यदि नम्रता शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाने और घर-परिवार पर ध्यान रखने के लिए तैयार हो जाती हैं, तब ही वह उनसे शादी करेंगे। नम्रता को इस बात से कोई एतराज नहीं था। उन्होंने महेश बाबू की शर्त मान ली और आखिरकार दोनों ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली। शादी के बाद नम्रता अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हो गईं, लेकिन महेश अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। दोनों के दो बच्चे - गौतम और सितारा हैं।
इतनी है नम्रता शिरोडकर की नेट वर्थ
नम्रता शिरोडकर एक अभिनेत्री, ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर और एक मॉडल भी रह चुकी हैं। 1993 में, नम्रता शिरोडकर ने 'मिस इंडिया यूनिवर्स' के साथ-साथ 'मिस इंडिया एशिया पैसिफिक' का खिताब जीता। वह उस वर्ष 'मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट' में शीर्ष छह में रहीं और 'मिस एशिया पैसिफिक ब्यूटी पेजेंट' में भारत के लिए फर्स्ट रनर अप का स्थान हासिल किया। अभिनेता को 'पुकार (2000)' फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें 'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' के लिए नामांकित किया। कथित तौर पर उनकी कुल संपत्ति लगभग 71 करोड़ रुपये है।