{"_id":"61eb03628b088d11f25b9a46","slug":"good-news-actress-priyanka-chopra-welcomes-her-baby-via-surrogacy-shared-the-information-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra Nick Jonas: सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra Nick Jonas: सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:51 AM IST
सार
अभिनेत्री सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। अभिनेत्री सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’
2 of 4
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : Instagram
निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, "बधाई।" इसके अलावा उनके प्रशंसक भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक- दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी। बीते दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया था, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें छाई रही थीं। हालांकि, बाद में यह महज अफवाह साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।