{"_id":"61eada3a82494d78dc5e3236","slug":"an-action-hero-jaideep-ahlawat-becomes-a-part-of-film-an-action-hero-the-shooting-begins-in-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"An Action Hero: जयदीप अहलावत की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में धमाकेदार एंट्री, लंदन में शुरू हुई शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
An Action Hero: जयदीप अहलावत की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में धमाकेदार एंट्री, लंदन में शुरू हुई शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:37 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है। और, शूटिंग शुरू होने के दिन ही आई है फिल्म से जुड़ी वो धांसू खबर जिसने इस फिल्म में लोगों की दिलचस्पी एकदम से बढ़ा दी है।
विज्ञापन
1 of 5
एन एक्शन हीरो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है। और, शूटिंग शुरू होने के दिन ही आई है फिल्म से जुड़ी वो धांसू खबर जिसने इस फिल्म में लोगों की दिलचस्पी एकदम से बढ़ा दी है। वेब सीरीज ‘पाताललोक’ से अपना अभिनय लोक बदल लेने वाले अभिनेता जयदीप सिंह अहलावत फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में मुख्य विलेन के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग में वह दो दिन बाद लंदन में शामिल होंगे। उससे पहले आए उनके किरदार के टीजर ने फिल्म की कहानी की एक झलक भी दे दी है।
2 of 5
एन एक्शन हीरो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन के साथ बनी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने और उसके बाद आई फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की लोगों के बीच हवा न बन पाने के कारण आयुष्मान खुराना की ब्रांडिंग को झटका लगा है। उनकी दो और फिल्में ‘अनेक’ और ‘डॉक्टर जी’ निर्माणाधीन हैं लेकिन इन फिल्मों की रिलीज से पहले आयुष्मान को अपना खोया मैदान फिर से हासिल करना है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार राव उन पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और राज व डीके के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट घोषित करके उन्होंने हवा का रुख भी अपनी तरफ करने की पूरी कोशिश की है।
3 of 5
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव के नए प्रोजेक्ट के एलान के ठीक अगले दिन आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म के विलेन का नाम और दोनों सोशल मीडिया पर जाहिर कर दिया। ये पहली बार है जब आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म की कहानी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही जाहिर कर दी। अभी तक वह अपनी फिल्मों की कहानियों के बारे में फिल्म की रिलीज के दिन तक बात करने से बचते रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के बारे में सब कुछ पहले दिन ही बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जयदीप अहलावत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जयदीप अहलावत फिल्म में एक ऐसे नेता के किरदार में हैं जिसको पहलवानी का भी शौक है। फिल्म का टीजर बताता है कि हीरो और विलेन के बीच का झगड़ा इसी पेशे को लेकर है। दोनों के बीच का कोई धागा है जो हीरो की हरकतों से खुल गया है। अब मामला भागमभाग हो चुका है और दोनों चुपके चुपके एक दूसरे पर हमले की योजनाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एन एक्शन हीरो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर हैं। फिल्म के निर्माताओं में टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और कलर येलो प्रोडक्शंस के मालिक आनंद एल राय नाम शामिल हैं और दोनों लंदन में हुई शूटिंग के लिए वहां पहुंच भी गए हैं। भूषण के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए टीम ने लंबा इंतजार किया है। और, यकीन नहीं हो रहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। वहीं आनंद एल राय ने कहा कि ये पहला मौका है जब उनकी टीम एक एक्शन हीरो फिल्म करने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।