सलमान खान की फिल्म तेरे नाम आज भी लोगों को याद रहती है। साल 2003 में आई ये फिल्म उस समय सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक्ट्रेस भूमिका चावला नजर आईं थीं। 'तेरे नाम' में सलमान खान को राधे के रोल में दिखाया गया था जो कॉलेज का बिगड़ा हुआ लड़का होता है, तभी कॉलेज में भूमिका चावला यानी निर्जला की एंट्री होती है। जो एक साधारण पुजारी की सीधी-साधी लड़की है। राधे को निर्जला से प्यार हो जाता है और यहीं से कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट आते हैं। ये फिल्म एक लव ट्रेजेडी थी। इस फिल्म को कौशिक सतीश ने निर्देशित किया था, लेकिन उनसे पहले इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है कि अनुराग कश्यप को निर्देशक ने गिलास फेंक कर मारा था।
'तेरे नाम' के लिए अनुराग कश्यप ने सलमान खान को दी थी ऐसी सलाह कि प्रोड्यूसर ने फेंककर मार दिया था गिलास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तेरे नाम' साउथ फिल्म 'सेतु' का रीमेक थी। साउथ में सेतु फिल्म अच्छा कारोबार कर रही थी इसलिए कई प्रोड्यूसर इसके हिंदी रीमेक के राइट्स खरीदना चाहते थे। आखिरकार इस फिल्म के राइट्स राम गोपाल वर्मा को मिल गए। इस फिल्म को लिखने का काम राम गोपाल वर्मा ने अनुराग कश्यप को दिया, लेकिन फिल्म पर काम नहीं हो पा रहा था। इसके बाद बोनी कपूर ने राम गोपाल वर्मा से कहा कि फिल्म के राइट्स वह उन्हें दे दें। इसके बाद तेरे नाम के राइट्स बोनी कपूर के मिल गए और फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ ही हीरो को भी बदला गया। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले अभिनेता संजय कपूर को चुना गया था लेकिन बाद में सलमान खान को कास्ट किया गया।
इस फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी भी अनुराग कश्यप को दे दी गई। बॉलीवुड फिल्मों में अनुराग को लीक से हटकर समाज की सच्ची कहानियों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इसी के साथ वह हर चीज को बिलकुल रियलस्टिक तरीके से फिल्माने के लिए जाने जाते हैं। जब सलमान खान को इस फिल्म के लिए चुना गया तो उनकी मीटिंग अनुराग कश्यप के साथ करवाई गई।
जैसे कि सभी को पता है कि अनुराग कश्यप रियलस्टिक सिनेमा के लिए पहचाने जाते हैं। अब जबकि फिल्म की कहानी स्मॉल टाउन के लड़के की थी तो उसका लुक भी तो वैसा ही होना चाहिए। सलमान इस भूमिका में फिट नहीं बैठ रहे थे क्योंकि उनका लुक कहीं से भी छोटे शहर के लड़के की तरह नहीं लग रहा था। अनुराग खुद स्मॉल टाउन से आते हैं ऐसे में उन्हें पता था कि वहां के लड़के कैसे होते हैं कैसे रहते हैं। हालांकि वह सलमान से इस बात को करने से थोड़ा हिचक रहे थे लेकिन उन्होंने फिर भी सलमान को सलाह दी के वह अपनी छाती पर बाल उगा लें। इस बात को सुनने के बाद सलमान ने कुछ नहीं कहा और मीटिंग के बाद सभी वहां से उठकर चले गए।