{"_id":"61ead46c7c3dc56721599108","slug":"main-chala-song-teaser-who-is-pragya-jaiswal-and-why-salman-khan-doing-single-song-main-chala-with-pragya-jaiswal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Main Chala Teaser: कौन हैं सलमान खान के साथ नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल, जानें अभिनेता के इस सिंगल सॉन्ग के रिलीज होने की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Main Chala Teaser: कौन हैं सलमान खान के साथ नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल, जानें अभिनेता के इस सिंगल सॉन्ग के रिलीज होने की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:12 PM IST
सार
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ का टीजर रिलीज किया है। अभिनेता के साथ इस टीजर वीडियो में साउथ अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और प्रज्ञा जैसवाल 'मैं चला' गाने में
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ का टीजर रिलीज किया है। अभिनेता के साथ इस टीजर वीडियो में साउथ अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल नजर आ रही हैं। सलमान के इस टीजर में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि इसके वीडियो के सामने आते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। अभिनेता के इस सिंगल सॉन्ग में उनके साथ नजर आ रहीं तेलुगू अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान खान यह सिंगल सॉन्ग क्यों कर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता का यह रोमांटिक वीडियो म्यूजिक उनके एक कमिटमेंट का नतीजा है। जैसाकि अभिनेता खुद कहते हैं कि एक बार कमिटमेंट करने के बाद वह खुद की भी नहीं सुनते तो बस अपने किए एक कमिटमेंट को पूरा करने के लिए ही अभिनेता यह गाना लेकर आए हैं।
2 of 5
प्रज्ञा जायसवाल, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की माने तो सलमान का यह गाना हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म अंतिम के लिए बनाया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स को यह गाना फिल्म की थीम के मुताबिक सूट नहीं किया। ऐसे में मेकर्स ने इस गाने को हटाने का फैसला कर लिया। हालांकि जब इस बारे में गाने में नजर आईं अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल को पता चला तो वह काफी निराश हो गई।
3 of 5
प्रज्ञा जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने के जरिए ही अभिनेत्री प्रज्ञा बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली थीं। लेकिन फिल्म से गाना हटने के बाद सलमान खान के साथ उनका स्क्रीन शेयर करने का सपना अधूरा रह गया। ऐसे में अभिनेत्री की मेहनत बर्बाद ना करते हुए सलमान खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनके डेब्यू को खराब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रज्ञा जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए अपना वादा पूरा करते हुए सलमान खान ने इस गाने को अलग से सिंगल वीडियो के तौर पर रिलीज करने का फैसला किया। शुक्रवार को रिलीज हुए गाने के टीजर में सलमान खान के साथ अभिनेत्री प्रज्ञा की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में अब फैंस पूरे गाना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह गाना 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रज्ञा जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें प्रज्ञा जयसवाल की तो अभिनेत्री कई तेलुगू फिल्म में काम कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली प्रज्ञा ने साउथ की फिल्म ‘कंचे’ से साउथ में अपना डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड ऑफ बेस्ट फीमेल डेब्यू साउथ का अवॉर्ड भी मिला था। सलमान खान के साथ इस गाने में साड़ी पहने नजर आ रहीं प्रज्ञा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।