फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehraiyaan: ‘गहराइयां’ का ट्रेलर देख केआरके ने उड़ाई दीपिका पादुकोण की खिल्ली, रणबीर कपूर के लिए कही ये बात

Fri, 21 Jan 2022 08:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 21 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kamal R Khan reaction on deepika padukone siddhant ananya panday starrer gehraiyaan trailer and says this for Ranbir Kapoor
गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के बोल्ड सीन्स भर-भरकर देखने को मिलेंगे, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है। ट्रेलर में दोनों के खूब सारे किसिंग सीन्स हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। फैंस दीपिका और सिद्धार्थ की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने भी दीपिका और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को कमाल बताया है। वहीं, अब ‘गहराइयां’ के ट्रेलर पर अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


 
कमाल आर खान ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘गहराइयां’ के ट्रेलर पर अपनी राय रखी है। इस दौरान केआरके ने दीपिका पादुकोण की खिल्ली उड़ाई है। इतना ही नहीं, केआरके ने इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर कपूर का भी नाम घसीट लिया है।  

Kamal R Khan reaction on deepika padukone siddhant ananya panday starrer gehraiyaan trailer and says this for Ranbir Kapoor
केआरके

केआरके ने अपने ट्वीट में दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'रणबीर कपूर ने गहराइयां का ट्रेलर देख कर खुद से कहा होगा, थैंक यू ऊपर वाले। बचा लिया दीपू के साथ ब्रेकअप कराकर। नहीं तो आज ऐसे इज्जत भरे बाजार नीलाम होती।'

Kamal R Khan reaction on deepika padukone siddhant ananya panday starrer gehraiyaan trailer and says this for Ranbir Kapoor
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केआरके ने इसके अलावा भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स को बेशर्म बताया है। उन्होंने लिखा, ‘आज मुझे बेशर्म लोगों की फिल्म 'गहराइयां' के ट्रेलर का रिव्यू करने का समय नहीं मिला लेकिन मैं कल इसका रिव्यू जरूर करूंगा। ये नशेड़ी गंजेड़ी लोग कभी नहीं सुधरेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal R Khan reaction on deepika padukone siddhant ananya panday starrer gehraiyaan trailer and says this for Ranbir Kapoor
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर उनके पति रणवीर सिंह को बेहद ही पसंद आया है। उन्होंने इस ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मूडी, सेक्सी और इंटेंस, डोमेस्टिक नोअर? मुझे भी साइन कर लो। आप सभी मेरे फेवरेट हो शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।’

विज्ञापन
Kamal R Khan reaction on deepika padukone siddhant ananya panday starrer gehraiyaan trailer and says this for Ranbir Kapoor
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 फरवरी, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के अलावा नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed