फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 2 Cast Fees: यश से संजय दत्त तक, ‘केजीएफ 2’ के स्टार्स ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 21 Jan 2022 07:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 21 Jan 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
from Yash to Sanjay Dutt KGF Chapter 2 star cast fees detail
यश, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। ये फिल्म सिर्फ साउथ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी पसंद की गई। इसी वजह से अब हर कोई ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में यश का धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा। वह फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में इन सब सितारों ने फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। आज हम आपको ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के किरदारों की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।


 
यश

‘केजीएफ’ के दूसरे पार्ट में भी यश रॉकी भाई के किरदार में नजर आएंगे, जो फिल्म का लीड कैरेक्टर है। फिल्म के पहले पार्ट में यश का अंदाज देख फैंस उनके दीवाने हो गए थे। दावा किया जाता है कि इस फिल्म के लिए यश ने 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

from Yash to Sanjay Dutt KGF Chapter 2 star cast fees detail
श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीनिधि शेट्टी
श्रीनिधि शेट्टी इस फिल्म की लीड अभिनेत्री हैं। ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ के बाद श्रीनिधि चैप्टर 2 में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में श्रीनिधि रीना देसाई के किरदार में हैं, जो यश यानी रॉकी से बेहद प्यार करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिधि ने इस फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

from Yash to Sanjay Dutt KGF Chapter 2 star cast fees detail
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील
‘केजीएफ’ को सफल बनाने का सबसे बड़ा हाथ फिल्म डायरेक्टर और राइटर प्रशांत नील का है। उन्होंने इस फिल्म के लिए खूब तारीफ और अवॉर्ड्स हासिल किए हैं। प्रशांत नील ने ‘केजीएफ 2’ के लिए 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
from Yash to Sanjay Dutt KGF Chapter 2 star cast fees detail
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन
रवीना टंडन ‘केजीएफ 2’ में रमिका सेन के किरदार में नजर आएंगी। फैंस रवीना को इस रोल में देखने के लिए काफी एक्साइडेट हैं। दावा है कि रवीना ने इस फिल्म के लिए दो करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।

विज्ञापन
from Yash to Sanjay Dutt KGF Chapter 2 star cast fees detail
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
संजय दत्त ‘केजीएफ 2’ में अधीरा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे, जो इस फिल्म का अहम किरदार है। जब ‘केजीएफ 2’ का पोस्टर सामने आया था तब अधीरा के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। दावा है कि संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए 9 से 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed