94वां ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में सम्पन्न हो चुका है, लेकिन इसका खुमार लोगों के दिलों में अभी तक बरकरार है। ऑस्कर्स में हर श्रेणी में अवॉर्ड देने के साथ-साथ हर बार दुनिया को अलविदा कह चुके सितारों को याद किया जाता है। इस साल 'मेमोरियम' में दुनिया भर की तमाम शख्सियतों को ट्रिब्यूट दिया गया। हालांकि, इस दौरान हिंदी सिनेमा के दो महान कलाकार लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद नही किया गया, जिससे भारतीयों के दिलों में ऑस्कर के लिए खटास और गुस्सा भर गया है। इस गुस्से का असर सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है।
Oscars 2022: ऑस्कर सेरेमनी में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद ना करने पर भड़के भारतीय, ट्विटर पर जताई नाराजगी
फैंस हुए ऑस्कर से खफा
भारतीय सिनेमा प्रेमियों को हमेशा ऑस्कर्स का इंतजार रहता है। इस साल भी ऐसा ही देखने को मिल रहा था, लेकिन जाते-जाते ऑस्कर्स ने अपने भारतीय प्रशंसकों को नाराज कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गत गायिका लता मंगेशकर और दिलीप कुमार साहब को याद ना किए जाने की वजह से लोग अवॉर्ड्स से खासा नाराज नजर आ रहे हैं। वह अपनी नाराजगी ट्विटर के जरिए जाहिर कर रहे हैं, जिसके बाद इस मुद्दे ने काफी बड़ा रूप ले लिया है।
The amazing world-record setting #LataMangeshkar (who passed away from Covid) sang more songs for more movies than shown in all Oscars combined. Yet, the #Oscars2022 #Inmemoriam did not see it fit to honor her even with a mention. Sometimes, I think, colonialism still lives on...
— Neha (@44Neha) March 28, 2022
इनको किया गया याद
#Oscars2022 #LataMangeshkar of #Bollywood fame - Nightingale of India - not even mentioned among the movie folks who passed away in the last year.
इस बार के ऑस्कर मेमोरियल में सिनेमा से जुड़े कई बड़े-बड़े स्टार्स को याद किया गया। इन हस्तियों में सिडनी पोइटियर, बेट्टी व्हाइट, इवान रीटमैन, स्टीफन सोंडाइम के नाम शामिल हैं। हालांकि, लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद ना करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ऑस्कर्स को इन भारतीय दिग्गजों की याद दिला रहे हैं।
लता मंगेशकर को भारी मन से कहा अलविदा
#LataMangeshkar of Indian Cinema #Bollwoodfame - Nightingale of India - not even mentioned among memorium of the movie folks who passed away in the last year #WTF1 #Oscars2022 #Oscar #Oscars #AcademyAward pic.twitter.com/rzCvvMlO2U
गौरतलब है कि इसी साल छह फरवरी को लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। निधन से एक महीने पहले वह कोरोना संक्रमित हुई थी, जिसके बाद लगातार वह बीमार चल रही थीं। उन्होंने काफी लड़ाई लड़ी, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई थीं।
2021 में हुआ दिलीप कुमार का निधन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी जगत के सबसे मशहूर अभिनेता थे। उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं, जिनमें विभिन्न तरह की फिल्में शामिल हैं। लोगों को अपनी अदाकारी से चकित करने वाले दिलीप साहब अपने आखिरी समय में काफी बीमार थे। बीमारी से लड़ने के बाद सात जुलाई 2021 को 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था ।