फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर दिखेगी दो औरतों की प्रेम कहानी

Mon, 29 Aug 2016 04:03 PM IST
दिव्या आर्य, बीबीसी
दिव्या आर्य, बीबीसी Updated Mon, 29 Aug 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Other love story web series
- फोटो : bbc

'वो हाथ को हल्के से छू देती है। ये हाथ वापस नहीं खींचती। तो वो हाथ और कस के पकड लेती है। उंगलियों से खेलने लगती है।' ये स्क्रीनप्ले है दो औरतों की प्रेम कहानी का। ‘द अदर लव स्टोरी (http://theotherlovestorywebseries।com/) यानि ‘एक दूसरी प्रेम कहानी’। भारत के बेंगलूरू शहर में फिल्माई गई ये कहानी शनिवार को एक वीडियो सीरीज के तौर पर इंटरनेट पर रिलीज की गई। पर भारत में समलैंगिक यौन संबंध अब भी गैरकानूनी हैं। ऐसे में ये फिल्म बनाने के लिए पैसे देने को कोई प्रोड्यूसर तैयार नहीं था।

दो औरतों की प्रेम कहानी

Other love story web series
- फोटो : bbc

फिल्म की निर्देशक रूपा राव के मुताबिक कुछ को फिल्म में सेक्स सीन चाहिए थे और कई परेशान थे कि शायद दर्शक इसे पसंद ना करे। रूपा बताती हैं, “आइडिया सबको पसंद आता था, पर कोई कहता था कि फिल्म बैन होने का खतरा है तो एक ने पलटकर कहा कि उनके मां-बाप ने ऐसी फिल्म में पैसे लगाने से मना कर दिया है”। आखिरकार रूपा ने अपने प्रोजेक्ट को एक ‘क्राउडफंडिंग’ वेबसाइट पर डाला। ‘क्राउडफंडिंग’ यानि आम लोगों से पैसे इकट्ठा करने का तरीका।

दो औरतों की प्रेम कहानी

Other love story web series
- फोटो : bbc

इससे उन्हें पैसे तो मिले पर अपनी सीरीज उन्हें यूट्यूब पर छोटे-छोटे एपिसोड्स के जरिए रिलीज करनी पडी। यानि इससे पैसे वापस कमाने की उम्मीद ना के बराबर है। साल 1998 में भारत में पहली बार किसी समलैंगिक रिश्ते को एक मुख्यधारा की फिल्म में दिखाया गया था। लेकिन इस फिल्म, ‘फायर’ का कई दक्षिणपंथी गुटों ने हिंसक विरोध किया था।  उस प्रकरण से समलैंगिकता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सार्वजनिक बहस तो छिडी पर 18 साल बाद भी इस मुद्दे पर सिनेमा में खुल कर बात नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो औरतों की प्रेम कहानी

Other love story web series
- फोटो : bbc

इसी साल समलैंगिकों के प्रति ‘फोबिया’ या डर पर बनी एक और सीरिज आई – ‘ऑल अबाउट सेक्शन 377’। ( https://www।youtube।com/channel/UCFzWoc9pT9E18gscS5ghElg) ये भारत में समलैंगिक यौन संबंधों को गैरकानूनी बताने वाली आईपीसी की धारा 377 और उसके समाज पर असर पर बनी है। पर ये भी प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की कमी को चलते इंटरनेट पर ही रिलीज हुई। ये ऑडियंस को पसंद आई तो अब एक सीक्वेल तैयार हो रही है और ऐडवर्टाइजर्स ढूंढे जा रहे हैं। ‘एजेंट्स ऑफ इश्क’ नाम की वेबसाइट चलानेवाली पारोमिता वोहरा के मुताबिक इस सबके लिए समाज में जिज्ञासा है पर प्रोड्यूसर्स नए काम में पैसा लगाने का खतरा उठाना नहीं चाहते। इसीलिए अपनी वोबसाइट को वो प्यार, यौन संबंध और रिश्तों पर खुली बातचीत का जरिया बना रही है।

विज्ञापन
Other love story web series
- फोटो : bbc

वो कहती हैं, 'रूढिवादी सोच से ज्यादा, पैसा, मार्केट को देखकर लगाया जाता है, प्रोड्यूसर्स ज्यादातर वहीं पैसा लगाना चाहते हैं जहां उन्हें मुनाफे और तय ऑडियंस की उम्मीद है, वो पका-पकाया खाना चाहते हैं नई रेसिपी से घबराते हैं।' भारत में समलैंगिक यौन संबंध गैर-कानूनी होने के बावजूद, ये समुदाय अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। बदलती तकनीक इनकी कहानियां कहने के नए रास्ते तो निकाल रही है पर नजरिया बदलने पर ही ये रास्ते आर्थिक रूप से व्यावहारिक बन पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed