{"_id":"5e78689c8ebc3e6fd92a6e1c","slug":"ott-list-of-best-ten-movies-of-bollywood-actress-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 10 फिल्मों में दिखा कंगना की कलाकारी का असली करिश्मा, घर बैठे देखने के लिए ये है पूरी ओटीटी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 10 फिल्मों में दिखा कंगना की कलाकारी का असली करिश्मा, घर बैठे देखने के लिए ये है पूरी ओटीटी लिस्ट
अमित कुमार सिंह, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 23 Mar 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिमला से वाया चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंची कंगना रनौत की हिंदी सिनेमा में कामयाबी एक मिसाल मानी जाती है। कहने को कोई भी फिल्ममेकर उनका गॉडफादर होने का दम भरता रहे, लेकिन कंगना ने अपने इस सफर का हर अहम पड़ाव अपनी हिम्मत, अपने हौसले और अपने हुनर से पार किया है। अपने डेढ़ दशक के करियर में पहली फिल्म से ही कंगना अपने किरदारों से अपने चाहने वालों को चौंकाती रही है। आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं, उनकी 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में और ये भी कि घर बैठे ये फिल्में आप कहां देख सकते हैं।
फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म
गैंगस्टर (2006)
गूगल प्ले और यूट्यूब पर वीडियो ऑन डिमांड
फैशन (2008)
नेटफ्लिक्स
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)
नेटफ्लिक्स
तनु वेड्स मनु (2011)
नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा
कृष 3 (2013)
जियो सिनेमा
क्वीन (2014)
नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015)
जियो सिनेमा
जजमेंटल है क्या (2019)
जी5
मणिकर्णिका (2019)
प्राइम वीडियो
पंगा (2020)
हॉटस्टार
2 of 11
गैंगस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार-सिमरन
फिल्म-गैंगस्टर (2006)
अपनी पहली ही फिल्म से कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड की भूमिका अदा करती हैं। परिस्थितियां खिलाफ होने पर वह अपना दूसरा रास्ता अख्तियार करती हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी मुख्य किरदारों में नजर आए। पहली ही फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कंगना ने आठ पुरस्कार अपने नाम किए थे। यह फिल्म गूगल प्ले और यूट्यूब पर वीडियो ऑन डिमांड के तरह 50 रुपये में उपलब्ध है।
3 of 11
फैशन
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार- सोनाली गुजराल
फिल्म-फैशन (2008)
इस फिल्म के जरिए कंगना रनौत को असल ख्याति प्राप्त हुई। अपनी दूसरी ही फिल्म में उन्होंने यह जता दिया कि उन्हें सफलता किस्मत के सहारे नहीं बल्कि अभिनय की बदौलत हासिल हुई। फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई दिखाती हुई इस फिल्म में कंगना ने एक मॉडल के रूप में सहायक अभिनेत्री की भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। फैशन में कंगना के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आईं लेकिन कंगना ने अपनी दमदार दस्तक दर्ज कराई। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार- रेहाना
फिल्म-वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)
साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रनौत सुपरस्टार रेहाना के किरदार में नजर आई हैं। उन्हें मुंबई के डॉन सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है। धीरे धीरे दोनों के प्यार के चर्चे पूरे देश में फैल जाते हैं लेकिन रेहाना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस से लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई। अजय और कंगना के अलावा इमरान हाशमी, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म घर बैठे देखी जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 11
तनु वेड्स मनु
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार-तनु
फिल्म-तनु वेड्स मनु (2011)
इस फिल्म की कहानी कानपुर और लखनऊ में शूट की गई। फिल्म में कंगना का बिदांस और बेलौस अंदाज दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। तनु अपनी जिंदगी में वही काम करती है जो उसके परिवार को पसंद नहीं आता है। मनमानी करने वाली तनु की जिदंगी में मोड़ तब आता है जब मनु (आर. माधवन) की उनकी जिंदगी में एंट्री होती है। ना चाहते हुई भी तनु, मनु की तरफ खींची चली जाती है। लेकिन दोनों की राह में कांटा बन जाता है राजा अवस्थी (जिमी शेरगिल)। फिल्म में दीपक डोबरियाल और स्वरा भास्कर की अदाकारी भी काबिलेतारीफ रही। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो दोनों ओटीटी ऐप पर उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।