फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release This Week: रोमांस, एक्शन और थ्रिल से भरा होगा ये हफ्ता, ओटीटी पर सीरीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 06 Jun 2022 10:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 10:48 AM IST
सार

समय के साथ- साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ती जा रही है। टीवी और सिनेमाघरों से ज्यादा अब लोग ओटीटी या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा समय बिता रहे हैं।

विज्ञापन
OTT Release This Week: from broken news to ms marvel this week will be full of romance, action and thrill check out the ott release this week here
OTT Release This Week - फोटो : Social media

समय के साथ- साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ती जा रही है। टीवी और सिनेमाघरों से ज्यादा अब लोग ओटीटी या डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। अगर आप भी ओटीटी पर मौजूद कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लाए हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट जिसे आप आराम से अपने घर ही देख सकेंगे। 

OTT Release This Week: from broken news to ms marvel this week will be full of romance, action and thrill check out the ott release this week here
आशिकाना - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकाना

रोमांस और थ्रिल से भरपूर वेब सीरीज आशिकाना इस हफ्ते छह जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। गुल खान द्वारा निर्देशित इस सीरीज में जैन इबाद खान और खुशी दुबे मुख्य किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि सीरीज के हर रोज नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। 

OTT Release This Week: from broken news to ms marvel this week will be full of romance, action and thrill check out the ott release this week here
ms marvel - फोटो : सोशल मीडिया

मिस मार्वल 

मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित सीरीज मिस मार्वल भी इस हफ्ते रिलीज होगी। यह फिल्म आठ जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकेगी। छह एपिसोड वाली यह सीरीज अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release This Week: from broken news to ms marvel this week will be full of romance, action and thrill check out the ott release this week here
 अर्ध - फोटो : social media

अर्ध

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक स्टारर फिल्म अर्ध भी इसी हफ्ते अपने डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म 10 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इस फिल्म में अभिनेता राजपाल यादव पहली बार एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
OTT Release This Week: from broken news to ms marvel this week will be full of romance, action and thrill check out the ott release this week here
कोड एम सीजन 2 - फोटो : social media

कोड एम सीजन 2

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की बहुप्रतीक्षित सीरीज कोड एम का दूसरा सीजन इस हफ्ते 9 जून को वूट पर रिलीज होगा। सीरीज के इस सीजन में भी अभिनेत्री वर्दी पहन मिशन पूरा करती दिखेंगी। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed