फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Releases: इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, यहां देखिए क्या है आपके लिए खास

Mon, 28 Jun 2021 02:08 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 02:08 PM IST
सार

पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
ott release this week June 27-July 3 netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
अपकमिंग वेबसीरिज और फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलाज डेट टाल दी गई है और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज एक दो नहीं बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं। तो हर हफ्ते इन पर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती रहती हैं। अब इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में, शोज और सीरीज लेकर आ रहे हैं। तो चलिए इस हफ्ते क्या कुछ नया रिलीज होने जा रहा है आपको बताते हैं।



कोल्ड केस
इस फिल्म में हमें पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में हमें अदिति बालन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी में एक मौत हुई है, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिल्म में जो विलन है उसे एक ब्रिलियंट किलर के तौर पर दिखाया गया है। जो आखिर तक किसी के सामने नहीं आता। इस फिल्म में निर्देशक तनु बालक हैं, जो इस फिल्म के साथ ही निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वहीं इस फिल्म के निर्माता एंटो जोसेफ और प्लान जे स्टूडियोज हैं। ये फिल्म 30 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।

ott release this week June 27-July 3 netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
'हसीन दिलरुबा' - फोटो : ट्विटर

हसीन दिलरुबा
अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का फैंस को इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर रोमांस का तड़का देखने को मिला है। तापसी के साथ फिल्म में विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे की मुख्य भूमिका है। बता दें कि ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे कनिका ढिल्लन ने लिखा है और फिल्म के निर्देशक विनील मैथ्यू हैं।

ott release this week June 27-July 3 netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
समांतर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
समांतर 2

स्वप्निल जोशी, नीतिश भारद्वाज और तेजस्विनी पंडित स्टारर एमएक्स ओरिजिनल वेब सीरीज ‘समांतर 2’ नौ एपिसोड्स में बनी है। ये एपिसोड्स काफी गंभीर हैं। यह मोस्ट अवेटेड थ्रिलर अपने एक और सीजन के साथ लौट आया है, जो कि एक जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस सीजन में मिस्ट्री का एक अलग ही स्तर देखने को मिलने वाला है। सीरीज के दूसरे सीजन में बेहद प्रतिभाशाली सई ताम्हणकर की एंट्री दिखायी गयी है और ऐसा लगता है कि वे कुमार महाजन की जिंदगी को और भी मुश्किल बनाने वाली हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
ott release this week June 27-July 3 netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
फियर स्ट्रीट पार्ट वन: 1994 - फोटो : सोशल मीडिया
फियर स्ट्रीट पार्ट वन: 1994
हॉरर फिल्म उपन्यासकार आरएल स्टाइन की पुस्तक श्रृंखला पर आधारित है। फिल्मों में घटनाएं एक अभिशाप से जुड़ी होती हैं। क्रूर हत्याओं की एक श्रृंखला के बाद एक किशोर और उसके दोस्त एक बुरी ताकत का सामना करते हैं जो सदियों से उनके कुख्यात शहर शैडीसाइड, ओहियो से त्रस्त है। यह दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
ott release this week June 27-July 3 netflix zee5 amazon prime disney plus hotstar series and movies list
ग्रे'ज एनाटॉमी 17 - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रे'ज एनाटॉमी 17
ग्रे'ज एनाटॉमी 17 एक अमेरिकी मेडिकल ड्रामा टेलीविज़न श्रृंखला है। यह सिएटल वॉशिंगटन में, एक काल्पनिक सिएटल ग्रेस मर्सी वेस्ट अस्पताल (जिसे पूर्व में सिएटल ग्रेस अस्पताल नाम से जाना जाता था), में प्रशिक्षुओं, रेज़ीडेंट और उनके शिक्षकों के जीवन के बारे में है। पायलट एपिसोड "अ हार्ड डेज़ नाइट" का प्रीमियर 27 मार्च 2005 को ABC पर हुआ। तब से, 16 सीज़न का प्रसारण किया जा चुका है और 17वां सीजन तीन जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed