प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन फिल्म 'पानी' रिलीज हो चुकी है। इस मराठी ड्रामा का निर्देशन अदिनाथ एम कोठारे ने किया है, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं। फिल्म में आदिनाश समेत रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, नितिन दीक्षित, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बीती रात मुंबई में 'पानी' की भव्य स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें देसी गर्ल परिवार के साथ शिरकत करती नजर आईं। इसके अलावा फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या और महेश मांजरेकर समेत अन्य फिल्मी हस्तियों को भी इवेंट का हिस्सा बन चार चांद लगाते देखा गया।
Paani Screening: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने वेस्टर्न लुक में ढाया कहर, इन सितारों ने भी दर्ज कराई मौजूदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पानी' की स्क्रीनिंग में प्रियंका चोपड़ा ने एक चमकदार बेज रंग का गाउन पहनकर सारी लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने अपने आउटफिट को डायमंड ईयरिंग, स्टेटमेंट ब्रेसलेट और सिल्वर हाई हील्स के साथ स्टाइल किया था। डीवा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और एक स्लीक बन के साथ पूरा किया, जिसमें कुछ स्ट्रैंड्स ने उनके चेहरे को पूरी तरह से फ्रेम किया था।
स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आईं। उन्होंने अनुषा दांडेकर और उनके कथित प्रेमी भूषण प्रधान, अमृता खानविलकर, पीसी की चचेरी बहन और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ कई मशहूर हस्तियों के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
Vijay Varma: 'पिंक' देखने के बाद सुनिधि चौहान ने विजय वर्मा से कही थी ऐसी बात, बोलीं- 'आप मेरे पास मत आइए'
'पानी' की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री अनुषा दांडेकर का भी अंदाज देखते ही बना। अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अपने कथित प्रेमी भूषण प्रधान के साथ नजर आईं। कथित जोड़े ने चेहरे पर स्माइल के साथ पैपराजी के कैमरों के लिए पोज दिए। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा का भी अंदाज देखते ही बना। मन्नारा नीले रंग के सलवार-सूट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। मन्नारा ने पर्ल ईयरिंग के साथ अपने आउटफिट को स्टाइल किया। साथ ही सटल मेकअप में वह ग्लो करती नजर आईं।
Sunny Deol Net Worth: फिल्मों में ही नहीं नेट वर्थ में भी सनी पाजी ने काटा है गदर, अरबों के मालिक हैं अभिनेता
रेड कार्पेट पर फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर ने स्टाइलिश एंट्री ली। उन्होंने ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट में स्वैग भरे पोज दिए। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या और 'पानी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं।
Priya Tendulkar: रजनी बन घर-घर मशहूर हुईं प्रिया तेंदुलकर, मॉडलिंग से लेकर न्यूज रीडिंग तक हर किरदार में चमकीं