{"_id":"5ddb55f88ebc3e548170e8dd","slug":"padma-lakshmi-takes-to-man-who-called-indian-food-terrible","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय खाने को 'भयानक' बताने पर विदेशी पर भड़कीं ये मॉडल, बोलीं- 'आप टेस्ट कर लेते हैं?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारतीय खाने को 'भयानक' बताने पर विदेशी पर भड़कीं ये मॉडल, बोलीं- 'आप टेस्ट कर लेते हैं?'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 25 Nov 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Padma Lakshmi
- फोटो : social media
Link Copied
मशहूर मॉडल और 'टॉप शेफ' की होस्ट पद्मा लक्ष्मी ने ट्विटर पर एक शख्स को आड़े हाथों ले लिया। दरअसल शख्स ने भारतीय खाने की आलोचना की जो पद्मा लक्ष्मी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत उस शख्स को जवाब दिया।
Trending Videos
2 of 5
पद्मा लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉम निकोलस नाम के इस शख्स ने लिखा- 'भारतीय खाना भयानक है और हम दिखावा करते हैं कि यह नहीं है।' जिस पर पद्मा लक्ष्मी ने लिखा कि 'क्या आप खाने को टेस्ट कर पाते हैं?'
कुछ समय पहले पद्मा लक्ष्मी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा किया था जिसे जानकर सभी हैरान रह गए। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित जज ब्रेट कैवनाग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सवाल उठाया था कि आखिर वे इतने साल चुप क्यों रहीं? इस सवाल पर पद्मा लक्ष्मी सामने आने को मजबूर हो गईं।
4 of 5
पद्मा लक्ष्मी
- फोटो : social media
पद्मा लक्ष्मी ने पहली बार स्वीकार किया कि उनके साथ किशोर उम्र में दुष्कर्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे यौन उत्पीड़न झेलने वाली उन महिलाओं का मर्म अच्छी तरह से समझ सकती हैं जो कई साल तक अपने ऊपर हुए यौन हमले के बावजूद खामोश रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पद्मा लक्ष्मी
- फोटो : social media
पद्मा लक्ष्मी ने कहा कि कैवनाग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड इतने साल खामोश क्यों रहीं इस बात को वे बखूबी समझ सकती हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे इस लेख में पद्मा लक्ष्मी ने स्वीकार किया कि महज 16 साल की उम्र में उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके साथ दुष्कर्म किया और इसकी रिपोर्ट इस कारण दर्ज नहीं कराई गई क्योंकि उन्हें लगता था कि ये उनकी ही गलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।