{"_id":"5a6be7624f1c1b7e268b67d1","slug":"padmaavat-karni-sena-attacked-ajay-devgan-theater-in-hapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली के बाद करणी सेना के निशाने पर अजय देवगन, इस तरह उठाना पड़ा नुकसान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय लीला भंसाली के बाद करणी सेना के निशाने पर अजय देवगन, इस तरह उठाना पड़ा नुकसान
Sat, 27 Jan 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgan and bhansali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई लेकिन रिलीज के बाद भी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना फिल्म के विरोध जगह-जगह प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर रही है। अब इसकी चपेट में एक्टर अजय देवगन भी आ गए हैं।
2 of 5
Ajay Devgan
करणी सेना ने अजय देवगन के उत्तर प्रदेश स्थित हापुड़ थियेटर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में अजय देवगन के कई सिनेमाहॉल हैं। हापुड़ के पिलखुआ स्थित थियेटर में करणी सेना के लोगों ने मंगलवार को तोड़फोड़ की।
3 of 5
थियेटर मैनेजर ने बताया कि, 'फिल्म ‘पद्मावत’ के टिकटों की बुकिंग के लिए खिड़की खोली गई थी। जब टिकट बुकिंग के लिए खिड़की खुली तो कुछ प्रदर्शनकारी जमा हो गए और नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने टिकट विंडो के शीशे को भी तोड़ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
फिलहाल अजय देवगन ने इस पूरे मामले पर कोई भी कमेंट नहीं किया है। बता दें कि अक्टूबर 2017 में अजय देवगन ने उत्तर प्रदेश में चार सिंगल स्क्रीन थियेटर खरीदे थे। अजय का सपना अपने थियेटर्स को मल्टीप्लेक्स में बदलना है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
हापुड़ के पिलखुआ में ओम पैलेस सिनेमा हॉल भी अजय देवगन ने खरीदा था। अजय देवगन देशभर में मल्टीप्लेक्स चेन खोल रहे हैं। उन्होंने यूपी में काफी कम थियेटर होने की बात कहते हुए इन सभी को मल्टीप्लेक्स में बदलने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।