{"_id":"5a61d5644f1c1ba2268b5452","slug":"padmaavat-scene-has-been-leak-ranveer-singh-spoke-aggressive-dialogue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' रिलीज होने से पहले फिल्म का सीन LEAK, 'खिलजी' का डायलॉग सुना क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' रिलीज होने से पहले फिल्म का सीन LEAK, 'खिलजी' का डायलॉग सुना क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों के बीच 'पद्मावत' के रिलीज होने से पहले फिल्म का सीन लीक हो गया है। खास बात है कि यह सीन फिल्म 'पद्मावत' का नहीं बल्कि खलनायक का है।
लीक सीन में खलनायक की बने रणवीर सिंह और राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर के जबरदस्त डायलॉग सुने जा सकते हैं। सीन में अलाउद्दीन खिलजी यानी रणवीर सिंह क्रूर अवतार में कहते हैं- ‘हम खिलजियों ने साथ मिलकर एक ही ख्वाब देखा था कि एक दिन हमारा परचम सारे जहान मे लहराएगा’।
And here is yet another latest classic promo of #Padmaavat. This features @RanveerOfficial aka Alauddin Khilji and gives us the glimpse of Ranveer's power-packed performance that we are going to experience in this magnum opus from 25th January onwards worldwide. pic.twitter.com/GjeCMhlUsD
— Rahul Raut (@Rahulrautwrites) January 19, 2018
वहीं, दूसरे डॉयलोग में राजा रतन सिंह यानी शाहिद कपूर अलाउद्दीन खिलजी को ललकारते हुए कहते हैं - 'कह दीजिए अपने सुल्तान से, उनकी तलवार से ज्यादा लोहा हम सूर्यवंशी मेवाड़ियों के सीने में है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा जा सकता है कि फिल्म का यह डायलॉग सीन देखकर 'पद्मावत' का इंतजार कर रहे हजारों दर्शकों की एक्साइटमेंट ओर बढ़ जाएगी। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने रणवीर के रोल की काफी तारीफ की है। गौरतलब है कि बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने 'पद्मावत' को हर राज्य में रिलीज करने की अनुमति दे दी थी।