संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में लगी हुई है। देशभर में चले करणी सेना के विरोध के बावजूद फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। दर्शक एक्टर शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एक्टिंग और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में शानदार अभिनय कर रणवीर सिंह ने लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि उनके सामने टिकना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं था क्योंकि उनका अंदाज बहुत ही खूंखार और लड़ाकू था। ऐसे में राजा रावल रतन सिंह के किरदार के लिए कई कलाकारों का नाम सामने आया था लेकिन आखिरकार शाहिद कपूर को ही फाइनल किया गया था।
महाराजा रावल रतन सिंह बनने के लिए शाहिद को देनी पड़ी थी ये बड़ी कुर्बानी, ऐसी हो गई थी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन