बॉलीवुड में हर तरह के विषय पर फिल्म बनाई जाती है जिसमे कुछ दर्शकों को बहुत पसंद आती है और कुछ को वो सिरे से नकार देते हैं। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिन्हें विवाद का सामना भी करना पड़ा है। कभी कंटेंट को लेकर तो कभी फिल्म के टाइटल को लेकर ही ये फिल्म दर्शकों का विरोध प्रदर्शन झेल चुकी हैं। हालांकि ऐसे फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन आपको बताते हैं कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिन्हें विवाद झेलना पड़ा।
ये हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा विवादित फिल्में, इस फिल्म के लिए तो खटखटाया गया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीके
आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'पीके' को लेकर कई विवाद हुए थे। साल 2014 में आई इस फिल्म पर धर्म के लेकर भ्रांतियां पैदा करने का आरोप लगा। कई संगठनों ने फिल्म के पोस्टर भी जलाए थे। लोगों का कहना था कि इस फिल्म के जरिए देवी देवताओं का अपमान करने की कोशिश की गई थी।
पद्मावत
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ था। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत इस फिल्म में तथ्यों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। ये विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया था कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।
ब्लैक फ्राइडे
साल 1993 में हुए मुंबई के सीरियल बम धमाकों पर बनी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' हुसैन जैदी की एक किताब 'ब्लैक फ्राइडे : द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बम ब्लास्ट' पर आधारित थी। इस फिल्म में उन घटनाओं का जिक्र किया गया है जो धमाकों और उसके बाद की पुलिस जांच की वजह बनीं। साल 2004 में बनी इस फिल्म का निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया था।
ओह माई गॉड
इस फल्म में धार्मिक मान्यताओं और इसकी स्थिति को सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए फिल्म को पसंद किया गया था। हालांकि हिंदुवादी संगठनों ने ये कहकर इस फिल्म पर विरोध जताया था कि ये फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है।