फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banned Movies: कभी धर्म, ताे कभी समाज के नाम पर, विदेशों में बैन हैं बॉलीवुड की ये सुपरहिट फिल्में

Mon, 28 Feb 2022 10:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 28 Feb 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Padman, Raanjhanaa, Bell Bottom, Neerja and other bollywood films banned in pakistan and other foreign countries
विदेशों में बैन हैं ये बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों और विवादों का पुराना नाता है। भारत में हर साल रिलीज होने वाली कई फिल्मों के तथ्यों या कहानी पर हंगामा जरूर होता है। लेकिन अंतत: कुछ काट-छांट के बाद इन्हें सिनेमाघरों या ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है। लेकिन बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में भी हैं जिन्हें विदेश के सेंसर बोर्ड से रिलीज की अनुमति नहीं मिली है। इसका हालिया उदाहरण भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म 'बधाई दो' है। जिसे संयुक्त अरब अमीरात सेंसर बोर्ड ने कई शर्ताें के साथ रिलीज की अनुमति दी है। सेंसर बोर्ड के मुताबिक 21 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को केवल रात के शो में ही यह फिल्म देखने दी जाएगी।

Padman, Raanjhanaa, Bell Bottom, Neerja and other bollywood films banned in pakistan and other foreign countries
पैडमैन फिल्म का पोस्

पैडमैन
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पैडमैन' को भारत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि पाकिस्तान ने अक्षय कुमार की फिल्म पर आपत्ति जताई और इस अपने मुल्क में बैन कर दिया था।

Padman, Raanjhanaa, Bell Bottom, Neerja and other bollywood films banned in pakistan and other foreign countries
बेल बॉटम - फोटो : अक्षय कुमार ट्विटर

बेल बॉटम
साल 1980 में हुए विमान हाईजैक की घटना पर आधारित फिल्म 'बेल बॉटम' को सऊदी अरब, कुवैत और कतर में बैन कर दिया गया है। तीनों देशों के सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है, इसलिए इस हम अपने मुल्क में नहीं रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padman, Raanjhanaa, Bell Bottom, Neerja and other bollywood films banned in pakistan and other foreign countries
नीरजा

नीरजा
फिल्म 'नीरजा' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। पड़ोसी देश का तर्क है कि सोनम कपूर की फिल्म में पाकिस्तान की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, इसलिए इसे यहां रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Padman, Raanjhanaa, Bell Bottom, Neerja and other bollywood films banned in pakistan and other foreign countries
उड़ता पंजाब - फोटो : फाइल फोटो

उड़ता पंजाब
शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में ड्रग्स के फैले जाल काे उजाकर किया गया है। इसके रिलीज के वक्त भारत में खासकर पंजाब में खूब विवाद हुआ था। फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियां की वजह से इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed