फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो 25 जनवरी को भी नहीं रिलीज होगी 'पद्मावती', मेकर्स ने दिया बड़ा बयान

Thu, 11 Jan 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
Padmavatis release on January 25 is not official read complete story
padmavati
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' वैसे तो पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन देशभर में हुए विवादों के बाद इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इतना ही नहीं फिल्म को बैन लगाने के लिए भी देशभर से कई याचिकाएं दर्ज की गई है। इतनी मुश्किलों से निकलने के बाद आखिरकार दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने को लेकर खबरों का बाजार गर्म हैं।

 
Padmavatis release on January 25 is not official read complete story
PADMAVATI
खबरों में था कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 300 से ज्यादा कांट-छांट किए जाने का सुझाव दिया है। जिसका खंडन करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को कहा कि बोर्ड ने केवल पांच ‘परिवर्तन’ करने को कहा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि वे स्थिति के हल के लिए सेंसर बोर्ड द्वारा अपनाये गये ‘संतुलित रुख’ की सराहना करते हैं।

पढ़ें- सोनाली बेंद्रे ने इस तरह ऋतिक रोशन को किया विश, बताया- 'सबसे अच्छे बेबीसीटर'
Padmavatis release on January 25 is not official read complete story
padmavati
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 5 संशोधनों के साथ रिलीज करने की इजाजत दी। जिसमें पहला संशोधन यह है कि फिल्म ‘पद्मावती’ का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ करना था। फिल्म की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर दिखाया जाना है जिसमें यह साफ किया जाएगा कि ये फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों के सत्य होने का दावा नहीं करती है। तीसरा संशोधन है कि डिस्क्लेमर में सती प्रथा के समर्थन न करने की बात भी होगी। वहीं फिल्म के एक गाने ‘घूमर’ में कुछ बदलाव के लिए कहा गया और आखिर में फिल्म में दिखाई गई ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानकारी दुरुस्त के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmavatis release on January 25 is not official read complete story
padmavati
इससे पहले सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी ने भी मंगलवार को कहा था कि सेंसर बोर्ड ने ‘पद्मावत’ को मंजूरी दे दी है और कांट-छांट की खबरें पूरी तरह से असत्य है। आपको बता दें इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्माताओं और सीबीएफसी के बीच लंबा गतिरोध चला था जो कि पिछले साल 28 दिसंबर को समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
Padmavatis release on January 25 is not official read complete story
padmavati
वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि हम सेंसर बोर्ड के संतुलित रुख की प्रशंसा करते हैं और हमें सीबीएफसी पर पूरा भरोसा है। रिलीज डेट के बारे में पूछे जाने पर स्पोक्सपर्सन ने कहा फिल्म की रिलीज डेट की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed