प्रेम रोग जैसी सुपरहिट फिल्म की हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। एक नवंबर 1965 को मुंबई में जन्मीं पद्मिनी ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टिंग के साथ-साथ पद्मिनी अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर रहीं। पद्मिनी कोल्हापुरे के पिता पंढारीनाथ कोल्हापुरे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और वीणा वादक थे। पद्मिनी लता मंगेशकर और आशा भोसले की भतीजी हैं।
जन्मदिन: 80 के दशक की इस सुपरहिट हीरोइन की खूबसूरती पर फिदा था जमाना, अब दिखने लगी हैं ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मिनी एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं हीं साथ ही एक अच्छी गायिका भी हैं। 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहराई’ से पद्मिनी ने तहलका मचा दिया। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने न्यूड सीन दिया था। इस सीन के बाद मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम करना उनके लिए आसान नहीं था। हालांकि 'प्रेम रोग' फिल्म के बाद पद्मिनी की गिनती टॉप की अभिनेत्रियों में होने लगी।
'प्रेम रोग', 'इंसाफ का तराजू’, ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली पद्मिनी ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इंसाफ का तराजू में पद्मिनी ने नाबागिल लड़की का रोल किया जिसका रेप हो जाता है। ये रेप सीन तकरीबन 7-8 मिनट लंबा था। इतने लंबे रेप सीन की वजह से खूब विवाद हुआ और पद्मिनी की छवि पर भी काफी असर पड़ा। इसके बाद उन्होंने ऐसे सीन्स से तौबा कर ली।
प्रिंस चार्ल्स को किस कर विवादों में आईं
साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए हुए थे। उन्हें अचानक बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग देखने का मन हुआ। ऐसे में प्रिंस चार्ल्स को मुंबई के एक स्टूडियो में ले जाया गया। यहां पद्मिनी फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' की शूटिंग कर रही थीं। पद्मिनी ने माला पहनाकर प्रिंस का स्वागत किया, साथ ही उनके गालों पर एक किस भी कर लिया। यह बात देश विदेश में इतनी फैली कि ब्रिटेन के इमिग्रेशन ऑफिसर ने पद्मिनी ने पूछ लिया था कि आप वहीं हैं ना जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था।
'राम तेरी गंगा मैली' भी हुई थी ऑफर
पद्मिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' में भी मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर मिला था लेकिन बोल्ड सीन के कारण उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बाद में वो रोल मंदाकिनी ने किया, और इतिहास गवाह है, पारदर्शी कपड़े पहनकर झरने में नहाने का सीन आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बोल्ड सीन्स में शामिल है। पद्मिनी अब फिल्मों से दूर ही रहती हैं लेकिन किसी ना किसी बात के कारण चर्चा में छाई रहती हैं। उनका लुक भी अब पहले से काफी बदल चुका है।