फिल्म प्रोड्यूसर और सीबीएफसी के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी और गोविंदा ने कभी साथ में फिल्में की थीं। मगर, अब दोनों के रिश्ते खराब हो चुके हैं। हाल ही में पहलाज निहलानी ने अभिनेता संग खराब हुए अपने रिश्तों पर बात की। निहलानी ने गोविंदा पर आरोप लगाया कि उन्होंने इंडस्ट्री के खिलाफ झूठी 'साजिश' रची और सलमान-शाहरुख खान को लेकर रोना रोए। फिल्म मेकर ने इसके लिए डेविड धवन को भी जिम्मेदार ठहराया है।
Govinda: 'देखो! रोना-धोना करने के बाद अब घर बैठा है', गोविंदा के साथ बिगड़े रिश्तों पर बोले पहलाज निहलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पहलाज निहलानी ने कहा कि उन्होंने निर्देशक डेविड धवन के साथ आए फासलों की वजह से गोविंदा के साथ भी काम करना बंद कर दिया। बता दें कि डेविड धवन ने 90 के दशक में गोविंदा के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दीं। पहलाज निहलानी ने कहा कि गोविंदा ने रंगीला राजा की रिलीज से पहले बॉलीवुड के खिलाफ साजिश को लेकर रोना-धोना शुरू कर दिया था। उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के नाम लेने शुरू कर दिए।
पहलाज निहलानी का कहना है कि गोविंदा की इन टिप्पणियों की वजह से फिल्म फ्लॉप हुई। बता दें कि 'रंगीला राजा' को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था। अब उनका दावा है कि गोविंदा की वजह से हुई कंट्रोवर्सी के बाद डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उनकी फिल्म के शो रद्द कर दिए।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद एक बार फिर कमबैक को तैयार आमिर! इस फिल्म में आएंगे नजर
पहलाज से जब पूछा गया कि 'आंखें' के बाद उन्होंने कई वर्षों तक गोविंदा के साथ काम क्यों नहीं किया। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, 'डेविड धवन ने गलतफहमियां पैदा कीं। उन्होंने सोचा कि वह अकेले ही मेरी फिल्मों के चलने की वजह हैं। लेकिन जब मैंने अनिल कपूर के साथ काम शुरू कर दिया तो उन्हें धोखा जैसा महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने गोविंदा से मेरी चुगली शुरू कर दी। मेरे खिलाफ नफरत फैलाई। तमाम एक्टर्स ने आकर मुझे बताया कि डेविड ने मेरे बारे में क्या कहा? इसके बाद हमारे रास्ते अलग हो गए।'
Salaar Vs Dunki: प्रभास की शाहरुख को सीधी चुनौती से हिला बॉलीवुड, टिप्स और धर्मा की फिल्मों की रिलीज डेट बदली
पहलाज निहलानी ने कहा, 'गोविंदा ने खुद मेरी एक फिल्म भी छोड़ दी। हम उसकी शूटिंग तक शुरू कर चुके थे। बाद में दूसरे एक्टर्स के साथ मैंने यह खत्म की। फिर 'अवतार' नाम की फिल्म के लिए साथ काम करना चाहा तो गोविंदा को इसका टाइटल पसंद नहीं आया और उन्होंने छोड़ दी। आखिर में 'रंगीला राजा' में साथ काम किया'। निहलानी ने कहा, ' फिल्म 'रंगीला राजा' रजनीकांत की फिल्म की रीमेक थी और गोविंदा ने रजनीकांत से बेहतर काम किया था। मुझे यकीन था कि वह कुछ अवॉर्ड्स जीतेंगे। लेकिन, उन्होंने फिर मीडिया के सामने बॉलीवुड में खुद को किनारे कर दिए जाने को लेकर रोना-धोना शुरू कर दिया। सलमान और शाहरुख खान को इसका जिम्मेदार ठहराया। फिल्म पर इसका असर हुआ। और अब देखिए, घर पर बैठा है'। हालांकि, कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ गोविंदा के रिश्ते अब सुधर चुके हैं। हाल ही में दोनों को साथ में स्टेज पर देखा गया था।
Rajshri Debut Directors: राजश्री की चौखट से चमके ये आठ नए निर्देशक, ‘दोनों’ में इस हफ्ते अवनीश का इम्तिहान