गायक अदनान सामी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने गायक को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसका अब अदनान ने करारा जवाब दिया है। अदनान के ट्वीट की हर तरफ चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता को अदनान सामी का करारा जवाब, लिखा- 'बच्चे क्या तुम अपना दिमाग..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अदनान पर जुबानी वार किया थ। जयवीर ने कहाथा, 'करगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं, भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।'
'Magic of govt chamchagiri': Congress slams govt over Padma Shri to Adnan Sami | Deccan Herald https://t.co/lj4zr2fRx6
अब इस ट्वीट का जवाब अदनान सामी ने दिया है। अदनान ने जयवीर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'बच्चे क्या तुम अपना दिमाग क्लीयरेंस सेल से लाए हो या फिर सेकंड हैंड नॉवेल्टी स्टोर से खरीदा है। क्या बर्कले में तुम्हे यही सिखाया गया है कि माता-पिता के कृत्यों के लिए बेटा जिम्मेदार या सजा का हकदार होता है? और तुम वकील हो? लॉ स्कूल से तुमने यही सीखा है? इसके लिए शुभकामनाएं।'
Hey kid, did you get ur brain from a ‘Clearance Sale’ or from a second hand novelty store?
Did they teach u in Berkley that a son is to be held accountable or penalised for the acts of his parents? And ur a lawyer?😳
Is that what u learned in law school? Good luck with that!😂 https://t.co/s1mgusEdDr
बता दें कि अदनान सामी ने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था, जो उन्हें जनवरी 2016 में मिल गई थी। इसके साथ ही अदनान उन 118 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि अदनान का जन्म लंदन में हुआ था, वहीं उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे।