{"_id":"5e2eb6ec8ebc3e4afc089894","slug":"priyanka-chopra-grammy-awards-2020-bold-dress-after-seeing-this-her-fans-are-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grammy 2020 : प्रियंका की बोल्डनेस से हैरान हुए फैंस, बोले- 'भारत का नाम क्यों खराब कर रही हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Grammy 2020 : प्रियंका की बोल्डनेस से हैरान हुए फैंस, बोले- 'भारत का नाम क्यों खराब कर रही हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 27 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का आयोजन बीते रोज लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में किया गया। जहां हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इसमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। प्रियंका ने इस इवेंट के दौरान बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहनी थी।
सफेद गाउन में प्रियंका चोपड़ा का लुक देखने लायक था। ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि भारतीय फैंस प्रियंका के इस लुक से बेहद नाराज हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में जाने के बाद अपना फैशन सेंस खो बैठी हैं।
एक यूजर ने लिखा- भारत का नाम मत खराब करो। इस तरह के कपड़े पहनती क्यों हो। एक ने लिखा- आपको नहीं लगता ऐसी ड्रेस पहनकर आप भारतीय महिलाओं का अपमान कर रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें इस तरह की ड्रेस न पहनने की सलाह दी है।
फैंस प्रियंका के इस अवतार को देखकर हैरान हैं। प्रियंका के इस अवतार पर सोशल मीडिया यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा, यह जब बॉलीवुड में होती हैं तो बेहतर कपड़े पहनती हैं। एक और यूजर ने लिखा-बकवास ड्रेस। हालांकि प्रियंका को इन ट्रोलर्स के कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
बात करें वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स के प्रोजक्ट CITADEL में नजर आने वाली हैं। शादी के बाद प्रियंका स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे। प्रियंका ने हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म की शूटिंग खत्म की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।