फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर से मुकाबले के पहले ही 'खिलाड़ी' ने छोड़ा मैदान, अब इस दिन रिलीज होगी 'बच्चन पांडे'

Mon, 27 Jan 2020 03:47 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 27 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Shifted release date of Bachchan Pandey to avoid clash with Aamir Laal Singh Chaddha
लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला टल गया है। अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आगे मैदान छोड़ दिया है। इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही दोनों फिल्मों में अब 'बच्चन पांडे' ने अपनी रिलीज की तारीख आगे खिसका दी है। दरअसल अक्षय कुमार ने आमिर खान के आग्रह पर अपनी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है। बच्चन पांडे अब 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। इससे पहले सलमान खान ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदल दी थी।

Akshay Kumar Shifted release date of Bachchan Pandey to avoid clash with Aamir Laal Singh Chaddha
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai

आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा,  'कभी-कभी बस एक बातचीत से ही सब कुछ हो जाता है। मेरे आग्रह करने  के बाद फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे खिसकाने के लिए मेरे दोस्त अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला को धन्यवाद। मैं उन्हें उनकी फिल्म के लिए उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।' 

Akshay Kumar Shifted release date of Bachchan Pandey to avoid clash with Aamir Laal Singh Chaddha
aamir khan, akshay kumar - फोटो : social media

आमिर खान के बाद अक्षय कुमार ने आमिर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी भी आमिर खान, हम सभी यहां पर दोस्त हैं। पेश करते हैं, नया लुक और नई रिलीज डेट। यह फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।' सोशल मीडिया पर फिल्म के नए पोस्टर पर भी सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Shifted release date of Bachchan Pandey to avoid clash with Aamir Laal Singh Chaddha
aamir khan - फोटो : social media

इस फेरबदल से यह बात तो साफ हो गई है कि आमिर खान की फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर अकेले रिलीज होने जा रही है। किसी भी तरह का मुकाबला ना होने की वजह से फिल्म को जबरदस्त फायदा भी होगा। गौरतलब है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म के अब तक जो लुक सामने आए हैं उसमें आमिर खान पगड़ी पहने सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Shifted release date of Bachchan Pandey to avoid clash with Aamir Laal Singh Chaddha
Thugs Of Hindostan

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दिखे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करने से नाकामयाब साबित हो गई थी। देखना दिलचस्प होगा कि आमिर की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed