बिग बॉस 13 का ग्रांड फिनाले 15 फरवरी को होगा। अब घर में आठ कंटेस्टेंट बचे हैं । हाल ही में शेफाली जरीवाला घर से बेघर हो गईं । ये सीजन टेढ़ा है इसलिए अब ग्रांड फिनाले से पहले बिग बॉस में बड़ा टि्वस्ट आने वाला है । घर में चार नए सदस्यों की एंट्री होगी । ये सदस्य घर में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करेंगे ।
Bigg Boss 13: घर में होगी चार नए सदस्यों की एंट्री, आसिम सहित ये तीन घरवाले होंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इन नए सदस्यों के नाम भी सामने आ गए हैं । इनके नाम हैं विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, शहनाज के भाई शहबाज और एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना । इनमें से विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करेंगे । कश्मीरा, आरती सिंह की भाभी हैं इसलिए वो उन्हें सपोर्ट करने आएंगी ।
वहीं शहबाज अपनी बहन शहनाज को सपोर्ट करेंगे और हिमांशी, आसिम को सपोर्ट करने के लिए घर में एंट्री लेंगी । साथ ही हिमांशी, आसिम से अपने दिल की बात भी कहेंगी । वो बताएंगी कि उनके मंगेतर चाओ से उनकी सगाई क्यों टूट गई । सभी सदस्यों के घर में आने का वीडियो भी सामने आ गया है ।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बता दें कि विकास गुप्ता इस सीजन में पहले भी नजर आ चुके हैं। कुछ दिन पहले जब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को कमर में चोट लग गई थी तब कुछ दिन के लिए विकास गुप्ता को उनकी जगह लाया गया था। हालांकि देवोलीना ने शो में वापसी नहीं की इसलिए विकास भी शो से बाहर चले गए।